आध्यात्मिक संत मिलन समारोह

आध्यात्मिक संत मिलन समारोह


तरुण नगर- गुवाहाटी (अमर छत्तीसगढ) 30 जून। युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के प्रबुद्ध सुशिष्य डाॅ मुनि ज्ञानेन्द्र कुमार जी ठाणा-2 और मुनि रमेश कुमार जी ठाणा-2 का आज तरुण नगर गुवाहाटी में आध्यात्मिक मिलन समारोह का आयोजन तरुण नगर स्थित बसन्त वाटिका में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर डाॅ मुनि ज्ञानेन्द्र कुमार जी ने कहा- गुरुदेव के आदेशानुसार हम चातुर्मास के क्षेत्र में पहुंच गये हैं। आज हम दोनों संतों का मिलन भी हो गया है। मुनि रमेश कुमार और मैं बचपन के साथी है। गुवाहाटी पूर्वोत्तर भारत का तेरापंथ समाज का बङा क्षेत्र है। आपने आगे कहा- समाज सुधार के लिए पूरा मारवाङी समाज मिलकर समाज सुधार की दिशा में कार्य करें।
मुनि रमेश कुमार जी ने संत मिलन के चार फल की चर्चा करते हुए कहा- मुनि ज्ञानेन्द्र जी हमारे संघ के वरिष्ठ संत है। आपके जीवन की अनेक विशेषतायें है। मुनि पदम् , मुनि रत्न कुमार जी ने भी इस अवसर पर अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए।
इससे पूर्व मुनि ज्ञानेन्द्र कुमार ने नमस्कार महामंत्रोंच्चारण से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तेरापंथ महिला मंडल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

तेरापंथ सभा के अध्यक्ष बाबूलाल जी सुराणा ने समाज की ओर से संतों एवं अतिथियों का स्वागत किया। दिलिप दूगङ ने चारों संतों का परिचय दिया। खटेड परिवार की ओर से रितेश खटेड ने संतों का स्वागत करते हुए अपने भावों की प्रस्तुति दी । तेरापंथ सभा की ओर से अतिथियों का साहित्य और स्वागत पट्टिका भेंटकर सम्मान किया गया।


आध्यात्मिक संत मिलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्षद रतना सिंह, पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष कैलाश काबरा, पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के निवर्तमान अध्यक्ष पंकज जालान आदि अतिथियों ने भी इस अवसर पर अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए।

तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा अमराव देवी बोथरा, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष सतीश भादानी, तेरापंथ प्रोफेसनल फोरम के अध्यक्ष पंकज जी भूरा, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष बजरंग बैद आचार्य तुलसी महाश्रमण रिसर्च फाऊंडेशन के अध्यक्ष विजयराज जी डोसी आदि सभी वक्ताओं ने परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण के प्रति आभार और कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की ।

इस वर्ष गुवाहाटी में तेरापंथ धर्मसंध के दो विद्वान संतों के ग्रुप का संयुक्त चातुर्मास फरमाया है। पूरा समाज मुनिप्रवर के सान्निध्य में धर्म संघ की प्रभावना में अपनी शक्ति का नियोजन करेगा।
खटेङ- सेठिया परिवार की बहनों ने सामूहिक स्वागत गीत प्रस्तुत किया। जेठमल जी रामपुरिया ने स्वरचित कविता से संतों स्वागत किया।

आध्यात्मिक संत मिलन कार्यक्रम का संचालन अशोक सेठिया ने कुशलता पूर्वक किया। तेरापंथ सभा के मंत्री राजकुमार बैद ने आभार ज्ञापित किया।

Chhattisgarh