नक्सलियों की कायराना करतूत : बीजापुर में माओवादियों ने की एक ग्रामीण की हत्या, दूसरा IED ब्लास्ट में घायल

नक्सलियों की कायराना करतूत : बीजापुर में माओवादियों ने की एक ग्रामीण की हत्या, दूसरा IED ब्लास्ट में घायल

बीजापुर(अमर छत्तीसगढ़) 2 जुलाई। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल हिंसा एक बार फिर दोहरे हमले के रूप में सामने आई है। बीती रात उसूर ब्लॉक के पेरम्पली गांव में नक्सलियों ने एक ग्रामीण का अपहरण कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

मृतक को अगवा करने के बाद धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतारा गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

इधर, एक और घटना में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए IED की चपेट में आकर एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला मद्देड थाना क्षेत्र के पेगड़ापल्ली गांव का है, जहां ग्रामीण विशाल गोटे फूटू संग्रहण के लिए जंगल गया हुआ था। इसी दौरान IED ब्लास्ट की चपेट में आ गया, जिससे उसके चेहरे और पैरों में गंभीर चोटें आईं। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर किया गया है।

Chhattisgarh