महादेव बेटिंग ऐप केस : छत्तीसगढ़ की ED टीम ने जयपुर के होटल फेयर माउंट में मारी रेड, शादी में आए थे संदिग्ध

महादेव बेटिंग ऐप केस : छत्तीसगढ़ की ED टीम ने जयपुर के होटल फेयर माउंट में मारी रेड, शादी में आए थे संदिग्ध

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 2 जुलाई। महादेव बेटिंग ऐप केस में छत्तीसगढ़ रायपुर की ईडी टीम ने जयपुर के कूकस स्थित होटल फेयर माउंट में रेड कीहै। महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े लोग एक शादी में शामिल होने के लिए होटल में ठहरे हुए थे। जिसके बाद टीम जयपुर और वहां छापा मारा।

दरसअल, ED की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि महादेव बेटिंग ऐप मामले से जुड़े कुछ संदिग्ध होटल फेयर माउंट में रुके हुए हैं। इसी इनपुट के आधार पर ईडी की टीम ने होटल पर दबिश देकर छापेमारी की।

बताया जा रहा है कि बेटिंग ऐप से जुड़े लोग होटल के दो-तीन कमरों में ठहरे हुए थे। ईडी की टीम धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत होटल में मिले लोगों से पूछताछ कर रही है।

Chhattisgarh