रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 2 जुलाई। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के शिक्षकों को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यरत कुल 2798 शिक्षकों को प्राचार्य (उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।
इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, नवा रायपुर ने आदेश जारी किया है।

