महासमुंद(अमर छत्तीसगढ) 2 जुलाई । छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसते हुए कोमाखान पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की है। टेमरी नाका के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक अन्तर्राज्जीय तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से करीब 5 क्विंटल गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 75 लाख रुपये आँकी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, गांजा ओड़िशा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखे गए मादक पदार्थ का खुलासा हुआ। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

