इंद्रावती मुठभेड़ पर सियासत : आप नेत्री ने आदिवासी को नक्सली बताकर फर्जी एनकाउंटर करने का लगाया आरोप, न्यायिक जांच की मांग

इंद्रावती मुठभेड़ पर सियासत : आप नेत्री ने आदिवासी को नक्सली बताकर फर्जी एनकाउंटर करने का लगाया आरोप, न्यायिक जांच की मांग

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 2 जुलाई। छत्तीसगढ़ के इंद्रावती टाइगर रिजर्व में नक्सल मुठभेड़ में ग्रामीण महेश कुंजाम के एनकाउंटर मामले में सियासत तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी ने जांच समिति की रिपोर्ट पेश करते हुए घटना की जानकारी दी।

जांच समिति की अध्यक्ष प्रियंका शुक्ला ने कहा कि महेश कुंजाम एक आदिवासी किसान था, जिसे पुलिस वालों ने एक लाख का इनामी नक्सली घोषित कर फर्जी एनकाउंटर कर दिया।

आप नेत्री प्रियंका ने कहा, महेश कुंजाम के सभी परिचय पत्र, बैंक ट्रांजैक्शन की जानकारी उपलब्ध है। गांव वालों ने भी फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाया है।

आयोग का गठन कर इस मामले की न्यायिक जांच करनी चाहिए। उन्होंने सरकार से महेश कुंजाम के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा देने, मृतक के बच्चों की पढ़ाई लिखाई का खर्च उठाने, महेश की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

Chhattisgarh