जैनाचार्य विजय गुरु के महामांगलिक में श्रद्धालु गए जयपुर, विजय गुरु को ब्यावर पधारने की विनती

जैनाचार्य विजय गुरु के महामांगलिक में श्रद्धालु गए जयपुर, विजय गुरु को ब्यावर पधारने की विनती

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 4 जुलाई,
संयम सुमेरु जैनाचार्य प्रवर विजयराज जी म.सा. के सानिध्य में जयपुर में आयोजित दिव्य महामांगलिक समारोह में ब्यावर के श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं का एक विशेष दल शामिल हुआ।
युवा संघ के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री प्रकाश जैन ने बताया कि साधुमार्गी शांत क्रांति संघ के संघनायक जैनाचार्य प्रवर श्री विजय गुरुदेव चातुर्मास से पूर्व 11दिवसीय मौन साधना करते है। मौन साधना की पूर्णाहुति पर जैनाचार्य प्रवर अपनी धर्म देशना के मध्य दिव्य महा मांगलिक फरमाते है।

इस महा मांगलिक को सुनने हेतु गुरुवार को ब्यावर सहित देशभर के श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं का सैलाब गुलाबी नगरी जयपुर में उमड़ पड़ा। समारोह में अपने आराध्य गुरु के प्रति श्रद्धा आस्था भक्ति एवम अनुपम समर्पण भाव देखने को मिले।
ब्यावर से संघ के राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र कर्णावट के नेतृत्व में एक विशेष दल में इस समारोह के साक्षी बनकर अपनी श्रद्धा भक्ति समर्पणा का परिचय दिया। दल में संघ अध्यक्ष संपत राज ढेडिया, हुक्मीचंद सिंगी हुक्मीचंद मुथा, संदीप ढेडिया,नेमीचंद लोढ़ा, पदम कटारिया,अतीक लोढ़ा, ढेड़ीया,महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष शशि कर्णावट,अनिता ढेड़ीया,सरोज लोढ़ा,अमृता छलानी, लीला छलानी,नुवी ढेड़ीया सहित सदस्य शामिल थे।


विजय गुरु को ब्यावर आने की पुरजोर विनती
इस मौके पर संघ अध्यक्ष संपत राज ढेड़ीया के नेतृत्व में विशेष दल ने प्रवचन प्रभाकर विजयराज महाराज से भेंट कर ब्यावर पधारने की पुरजोर विनती की। विदित रहे कि जैनाचार्य प्रवर 10 संतो एवम 20 साध्वियों के साथ ससंघ शुक्रवार सवेरे वर्षा कालीन चातुर्मास हेतु भव्य मंगल प्रवेश करेंगे।इस अवसर पर ब्यावर के श्रद्धालु श्रावक श्राविकाएं भी शिरकत करेंगे।

(प्रकाश जैन)

Chhattisgarh