पूना महाराष्ट्र (अमर छत्तीसगढ) 4 जुलाई। संयम साधना जीवन के 44 वर्ष में पहली बार महाराष्ट्र की पावन धरा पर वर्षावास करने जा रहे मरूधरा मणि महासाध्वी जैनमतिजी म.सा. की सुशिष्या सरलमना जिनशासन प्रभाविका वात्सल्यमूर्ति इन्दुप्रभाजी म.सा. आदि ठाणा का भव्य चातुर्मासिक मंगल प्रवेश शुक्रवार को राष्ट्रसंत आचार्य सम्राट श्री आनंदऋषिजी म.सा. की पावन भूमि पूना कात्रज दत्त नगर आनंद दरबार श्रीसंघ के तत्वावधान में आगम पर्व-2025 के हुवा।
इस दौरान आगम का सार सरल भाषा में श्रावक-श्राविकाओं को समझा उन्हें धर्म पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
महासाध्वी इन्दुप्रभाजी म.सा.,रोचक व्याख्यानी प्रबुद्ध चिन्तिका डॉ. दर्शनप्रभाजी म.सा.,तत्वचिन्तिका आगम रसिका डॉ. समीक्षाप्रभाजी म.सा.,सेवाभावी दीप्तिप्रभाजी म.सा. विद्याभिलाषी हिरलप्रभाजी म.सा. आदि ठाणा के मुखारबिंद से जिनवाणी रूपी अमृत का रसपान करने के लिए धर्मनगरी पूना के श्रावक-श्राविकाएं आतुर है।

आगम पर्व 2025 के लिए महासाध्वी मण्डल सुश्रावक विलासजी अमितकुमारजी कोटेचा के निवास से विहार कर शुक्रवार सुबह 8.15 बजे कात्रज दत्तनगर स्थित आनंद दरबार में मंगल प्रवेश करेगा। महासाध्वी मण्डल के स्वागत-अभिनंदन के लिए पूनावासी आतुर है।
इस अवसर पर सुमनताई हनमंराव देशमुख सांस्कृतिक भवन का उद्घाटन समारोह भी होगा। आगम पर्व-2025 जप,तप त्याग व धर्मसाधना की दृष्टि से सफल बनाने के लिए श्रीसंघ के अध्यक्ष बाळासाहेब धोका, आगम पर्व समिति अध्यक्ष उम्मेद धोका के नेतृत्व में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ आनंद दरबार के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है।

श्रीसंघ के साथ महिला मण्डल, बहु मण्डल, युवा मण्डल के सदस्य भी आगम पर्व-2025 को सफल बनाने के लिए जुटे हुए है। मंगल प्रवेश समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से गुरू भक्त पहुचेंगे। चातुर्मासिक मंगलप्रवेश के बाद प्रतिदिन (रविवार को छोड़) सूर्योदय के समय प्रार्थना के बाद सुबह 8.45 से 9.45 बजे तक प्रवचन होंगे।
रविवार दोपहर 3 से 5 बजे तक प्रवचन का आयोजन होगा। प्रत्येक मंगलवार को सुबह प्रवचन में श्री घंटाकर्ण महावीर स्रोत जाप का आयोजन होगा। प्रतिदिन दोपहर 3 से 4 बजे तक महिलाओं के लिए साध्वीवृन्द से धर्मचर्चा का समय रहेगा।

सर्व मंगलकारी भक्तामर स्रोत एवं गौतम स्वामी का जाप
वर्षावास के लिए मंगलप्रवेश से पूर्व महासाध्वी मण्डल ने धर्मनगरी पूना के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंच धर्म संदेश प्रदान किया। बिबवेवाड़ी स्थित सुश्रावक विलासजी अमितकुमारजी कोटेचा के निवास पर गुरूवार सुबह 9 से 10 बजे तक महासाध्वी इन्दुप्रभाजी म.सा. आदि ठाणा के सानिध्य में सर्व मंगलकारी भक्तामर स्रोत के 48वें श्लोक एवं गौतम स्वामी का जाप किया गया।
जाप तत्वचिन्तिका आगम रसिका डॉ. समीक्षाप्रभाजी म.सा. ने सम्पन्न कराया। जाप के माध्यम से परिवार,समाज व राष्ट्र में हर तरह की सुख शांति व सर्व मंगल की कामना की गई।
जाप में रोचक व्याख्यानी प्रबुद्ध चिन्तिका डॉ. दर्शनप्रभाजी म.सा.,सेवाभावी दीप्तिप्रभाजी म.सा., विद्याभिलाषी हिरलप्रभाजी म.सा. का भी सानिध्य प्राप्त हुआ। कोटेचा निवास पर दिनभर गुरूभक्तों का दर्शन व धर्मलाभ पाने के लिए पहुंचना जारी रहा।
अरिहन्त मीडिया एंड कम्युनिकेशन, भीलवाड़ा

