ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 4 जुलाई।
देश के ख्यात नाम जैन तीर्थ श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव महा तीर्थ के सीईओ सुरेंद्रराज सिंघवी के ब्यावर आगमन पर श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति ब्यावर ने अगुवाई करते भावभीना स्वागत किया गया।
वर्धमान शिक्षण समिति की गतिविधियों को बारीकी से देखा…
नाकोडा महा तीर्थ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस आर सिंघवी ने श्री वर्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी जी महाविद्यालय ब्यावर में संचालित विश्वकर्मा स्किल्स यूनिवर्सिटी जयपुर से अधिस्वीकृत वर्द्धमान इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइनिंग एण्ड मेकअप आर्टिस्ट कोर्सेज के बारे में गहनता से जानकारी ली तो श्री सिंघवी हतप्रभ हो उठे कि इतने कम शुल्क में महानगरीय सुविधाओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय मापदण्ड की शैक्षणिक सुविधाएं इस परिसर में उपलब्ध है।

उन्होंने इस मौके पर वर्धमान शिक्षण समिति के कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए समिति के सचिव श्री पारख़ की पीठ थपथपाई एवं संस्था प्रमुखों को साधुवाद दिया।
स्किल डिपार्टमेंट की नोडल अधिकारी छवि ग्रेवाल ने बताया कि खेतपालिया स्किल डेवलपमेंट सेंटर में अत्यन्त न्यूनतम फीस पर महिलाओं के कौशल को अभिवृद्ध एवं विकसित करने हेतु संचालित इन रोज़गार परक शैक्षणिक कोर्सेज को कोई भी 12 वीं पास युवती ज्वाइन कर सकती है।

सम्मान पाकर अभिभूत हो उठे सिंघवी..
श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति ब्यावर के मंत्री डॉ नरेन्द्र पारख ,सदस्य श्री बलवंत रांका,समाजसेवी राजेन्द्र गर्ग, प्रबंधक नेहा जैन सहित उपस्थित छात्राओं ने नाकोडा जैन ट्रस्ट के सीईओ एवं श्री सीमेंट के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी श्री एस आर सिंघवी का वर्द्धमान परिसर में माल्यार्पण कर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

श्री सिंघवी समिति द्वारा सम्मान पाकर खूब अभिभूत एवम प्रफुल्लित दिखाई दिए।
नाकोडा तीर्थ आने का दिया निमंत्रण…
श्री सिंघवी ने संस्था सचिव श्री पारख को कालेज की छात्राओं के दल को नाकोड़ा महातीर्थ के पावन दर्शन हेतु लाने का अनुरोध किया।
(प्रकाश जैन, वरिष्ठ पत्रकार)

