बिबवेवाड़ी श्रीसंघ की पावनधरा पर पूज्य मुकेशमुनिजी आदि ठाणा का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

बिबवेवाड़ी श्रीसंघ की पावनधरा पर पूज्य मुकेशमुनिजी आदि ठाणा का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

पूना महाराष्ट्र (अमर छत्तीसगढ़)। ,4 जुलाई। महाराष्ट्र में पहली बार चातुर्मास करने जा रहे पूज्य दादा गुरूदेव मरूधर केसरी मिश्रीमलजी म.सा., लोकमान्य संत, शेरे राजस्थान, वरिष्ठ प्रवर्तक पूज्य गुरूदेव श्रीरूपचंदजी म.सा. के शिष्य, मरूधरा भूषण, शासन गौरव, प्रवर्तक पूज्य गुरूदेव श्री सुकन मुनिजी म.सा. के आज्ञानुवर्ती युवा तपस्वी श्री मुकेश मुनिजी म.सा. आदि ठाणा 5 श्रीवर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ,बिबवेवाड़ी पूना के तत्वावधान में रसिकलाल एम.धारीवाल स्थानक भवन में चातुर्मासिक मंगलप्रवेश शनिवार 5 जुलाई को करेंगे। मंगल प्रवेश से जुड़ी सभी तैयारियां बिबवेवाड़ी श्रीसंघ द्वारा पूरी कर ली गई है।

पिछले वर्ष गुजरात के अंबाजी में एतिहासिक सफल चातुर्मास सम्पन्न करने के बाद पूज्य मुकेशमुनिजी म.सा.,सेवारत्न हरीशमुनिजी म.सा., युवा रत्न नानेश मुनिजी म.सा, प्रज्ञा रत्न हितेशमुनिजी म.सा., प्रार्थनार्थी सचिन मुनिजी म.सा. आदि ठाणा का चातुर्मासिक मंगलप्रवेश सुबह 7.30 बजे होगा।

चातुर्मासिक मंगल प्रवेश प्रमोदजी माणिकचंदजी दुग्गड़ पुष्प मंगल कार्यालय से बिबवेवाड़ी जैन स्थानक में होगा। मंगल प्रवेश के अवसर पर देशभर से गुरू भक्त पूना पहुंचेंगे।

मुनिवृन्द के पहली बार महाराष्ट्र में आगमन से मरूधर केसरी के प्रति असीम आस्थावान श्रावक-श्राविकाओं में उत्साह का माहौल है। चातुर्मास धर्म ध्यान, जप,तप व भक्ति से परिपूर्ण बने इसके लिए बिबवेवाड़ी श्रीसंघ के पदाधिकारी व सदस्य समर्पित भाव से जुटे हुए है।

श्रीसंघ के चेयरमैन शोभाताई धारीवाल, अध्यक्ष पोपटलाल ओस्तवाल, महामंत्री गणेश ओसवाल, उपाध्यक्ष माणिक दुगड़, रमेशलाल गुगले,पन्नालाल पितलिया, सह मंत्री अविनाश कोठारी, कोषाध्यक्ष लालचंद कर्नावट सहित सभी ट्रस्टी,पदाधिकारी एवं सदस्य तैयारियों में लगे हुए है।

श्रीसंघ के साथ सत्य साधना महिला मण्डल, श्रुत बहु मण्डल, जय आत्मानंद ग्रुप, श्री तिलोक आनंद जैन पाठशाला के सदस्य भी चातुर्मास सफल बनाने के लिए समर्पित भाव से सेवाएं दे रहे है।

चातुर्मास में हर गुरूवार श्री गुरू गौतम एकासन अनुष्ठान

युवा तपस्वी श्री मुकेश मुनिजी म.सा. आदि ठाणा 5 का श्रीवर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ,बिबवेवाड़ी पूना के तत्वावधान में श्रीमान रसिकलाल एम.धारीवाल स्थानक भवन में चातुर्मासिक मंगलप्रवेश 5 जुलाई शनिवार को सुबह 7.30 बजे होगा।

इसके लिए तैयारियां जारी है। चातुर्मासिक प्रवेश कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से गुरूभक्त भी शामिल होंगे। चातुर्मास में प्रतिदिन सूर्योदय के समय प्रार्थना के बाद सुबह 8.45 से 9.45 बजे तक मुनिवृन्दों के प्रवचन होंगे।

प्रतिदिन दोपहर 3 से 5 बजे तक का समय धर्मचर्चा के लिए रहेगा। सूर्यास्त के बाद प्रतिक्रमण होगा। भाईयों के लिए रात्रि धर्म चर्चा का समय रात 8 बजे से रहेगा। पूना में पहली बार चातुर्मास में प्रत्येक गुरूवार को श्री गुरू गौतम एकासन अनुष्ठान होगा।

एकासन अनुष्ठान विधि प्रज्ञारत्न श्री हितेशमुनिजी म.सा. सम्पन्न कराएंगे। चातुर्मास में इस दौरान 14 एकासन का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक एकासन सम्पूर्ण विधि,जाप एवं स्वाध्याय के साथ होगा।

चातुर्मास में पूज्य मुकेशमुनिजी म.सा. आदि ठाणा के सानिध्य में 3 अगस्त रविवार को पूज्य दादा गुरूदेव मरूधर केसरी मिश्रीमलजी म.सा. की 135वीं एवं लोकमान्य संत, शेरे राजस्थान, वरिष्ठ प्रवर्तक पूज्य गुरूदेव श्रीरूपचंदजी म.सा. की 98वीं जयंति के उपलक्ष्य में जन्म जयंति समारोह गुणानुवाद करते हुए मनाया जाएगा।

गुरू द्वय जयंति समारोह एक से 9 अगस्त तक होंगे लेकिन मुख्य समारोह 3 अगस्त को होगा। प्रत्येक रविवार को दोपहर 2.30 से 4 बजे तक बच्चों के लिए धार्मिक शिविर का आयोजन होगा।

( अरिहन्त मीडिया एंड कम्युनिकेशन)

Chhattisgarh