रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 5 जुलाई। छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों की शिकायत और उनकी जानकारी देने के लिए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नंबर जारी किया। लेकिन इसी बीच डिप्टी सीएम की पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, यदि रोड ख़राब और सड़क दलदल बन गई हो तो सूचना कहां देना है।

जिसके बाद डिप्टी सीएम श्री ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नंबर शेयर करते हुए लिखा कि, इस नंबर पर क्योंकि, ये इन्ही की देन हैं।
वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए पोस्ट किया कि, कुर्सी है तुम्हारा ये जनाज़ा तो नहीं है कुछ कर नहीं सकते तो उतर क्यों नहीं जाते, कमाल है विजय शर्मा जी ! आपके अधिकारी घुसपैठिए नहीं ढूंढ़ पा रहे हैं तो आपको जनता के पास जाना पड़ रहा है।

सड़कों की दुर्गति ठीक करने के लिए आप मेरा नंबर लोगों को बांट रहे हैं। अपने बूते का नहीं लग रहा है तो छोड़िए उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पद। बल्कि पूरी भाजपा सरकार को इस्तीफ़ा देना चाहिए। जनता को ही संभालना है और हमें ही देखना है तो हम जनता के साथ देख लेंगे। आप दफ़ा हो जाइए।

