दुकान के बाहर सामान रखकर व्यवसाय न करने व्यवसायियों से की अपील, पार्किंग के लिए फ्लाई ओव्हर के नीचे का किया निरीक्षण

दुकान के बाहर सामान रखकर व्यवसाय न करने व्यवसायियों से की अपील, पार्किंग के लिए फ्लाई ओव्हर के नीचे का किया निरीक्षण

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 4 जुलाई। नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एस.डी.एम. खेमलाल वर्मा, ए.एस.पी. राहुल शर्मा, सी.एस.पी. पुष्पेन्द्र नायक, तहसीलदार अमीय श्रीवास्तव सहित जिला प्रशासन, निगम व यातायात की टीम के साथ फ्लाई ओव्हर तथा शहर के प्रमुख मार्गो गुडाखू लाईन, आजाद चौक, सिनेमा लाईन, मानव मंदिर चौक, जयस्तम्भ चौक, जुनीहटरी में पैदल भ्रमण कर दुकानों के सामने अतिक्रमण न करने एवं समान दुकान के अंदर रखकर व्यवसाय करने दुकानदारो से अपील किए। अधिकारियो एवं टीम के द्वारा पांिर्कंग के लिए फ्लाई ओव्हर का निरीक्षण किया गया।

आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि शहर के व्यस्तम मार्गाे के दुकानदारों द्वारा अपनी दुकान की सीमा के बाहर प्लेटफार्म तथा सडक पर सामान रखकर व्यवसाय किया जाता है तथा कपडा व अन्य सामान बाहर लटकाया जाता है, जिससे पार्किंग में असुविधा होने के साथ साथ यातायात बाधित होती है और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

इसके अलावा दुकान में भी खरीददार पार्किंग के अभाव एवं खडे होने की जगह नहीं होने पर उक्त दुकान में खदीददारी करने नहीं जाते, जिससे दुकानदारों को भी नुकसान होता है। इन्ही बातो को ध्यान में रखकर जिलाधीश के निर्देश पर बैठक उपरांत आज व्यपारियों को उनके दुकान में जाकर समझाईस दी गयी एवं कहा गया कि कल से व्यवस्था सुधारने, समान दुकान अंदर रखने समझाईस दी गयी और कहा गया कि समान बहार रखने की स्थिति में समान जप्ती के साथ साथ अर्थदण्ड एवं कानूनी कार्यवाही की जावेगी।

उन्होंने पार्किंग के लिए फ्लाई ओव्हर के नीचे का उपयोग करने कहा। प्रशासन ने दुर्घटना रोकने एवं शहर को व्यवस्थित करने में सहयोग करने व्यापारियों से अपील की है।

इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता दीपक खाण्डे, सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम, टी.आई. कोतवाली सहित निगम व यातायात का अमला उपस्थित था।

Chhattisgarh