गुरु पूर्णिमा महोत्सव सद्गुरु छत्रछाया धाम झूलेलाल मंदिर परिसर लालबाग में, सुधांशु महाराज का दिव्य भव्य नव्य दरबार

गुरु पूर्णिमा महोत्सव सद्गुरु छत्रछाया धाम झूलेलाल मंदिर परिसर लालबाग में, सुधांशु महाराज का दिव्य भव्य नव्य दरबार

राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ़) 6 जुलाई।
गुरु कृपा प्राप्ति का महापर्व गुरु पूर्णिमा
विश्व जागृति मिशन राजनांदगांव मंडल द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव सद्गुरु छत्रछाया धाम झूलेलाल मंदिर परिसर लालबाग में

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता हरी भरी हरियाली के मध्य सजेगा सद्गुरु सुधांशु जी महाराज का दिव्य भव्य नव्य दरबार

विश्व जागृति मिशन राजनांदगांव मंडल के अध्यक्ष प्रहलाद राय चेतावनी ,सचिव सौरभ खंडेलवाल ने बताया कि सनातन संस्कृति व परंपरा का महापर्व व्यास पूर्णिमा गुरु पूर्णिमा गुरु, गुरु और शिष्य का अनादि काल से चला रहा महापर्व गुरु पूर्णिमा है l गुरु पूर्णिमा अपने भीतर की साधना को मजबूत करने और गुरु कृपा अनुभव करने का महापर्व है गुरु पूर्णिमा पर गुरु की कृपा भरी नजर पड़ते ही शिष्य का अज्ञान और दुर्भाग्य दूर हो जाता है गुरु ही वह शक्ति है जो शिष्य को जीने की कला सिखाते हैं मनुष्य को जीवन के हर मोड़ पर गुरु की आवश्यकता होती है इस धरती पर जब भगवान ने भी अवतार धारण किया तो उन्हें भी गुरु से ज्ञान लेना ही पड़ा तभी वह नर से नारायण कहलाए भगवान श्री राम ने गुरु वशिष्ठ से ज्ञान प्राप्त किया और श्री कृष्ण ने सांदिपनी ऋषि से ज्ञान प्राप्त किया l संस्था सचिव सौरभ खंडेलवाल ने आगे बताया कि शिष्यों द्वारा गुरु पूर्णिमा की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा शिष्यों द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता प्रकृति की हरी भरी हरियाली के मध्य सद्गुरु श्री सुधांशु जी महाराज का दिव्य नव्य भव्य दरबार सजाया जाएगा दिनांक 10 जुलाई 2025 दिन गुरुवार स्थान सद्गुरु छत्रछाया धाम झूलेलाल मंदिर परिसर लालबाग में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ प्रातः 10 :00 बजे मुख्य अतिथि जितेंद्र शर्मा श्रीमती कनकलता शर्मा दीप प्रज्वलन करेंगे प्रातः 10 : 05 बजे विघ्नहर्ता गणपति वंदन पूजन , प्रातः 10:10 बजे गुरु चरण पाद पूजन , प्रातः 10:20 बजे गुरु चरण ध्यान साधना , प्रातः 10:40 गुरु मंत्र सिद्धि साधना 11:00 बजे सद्गुरु भक्तिरस धारा कीर्तन वर्षा , दोपहर 12:10 सद्गुरु महाआरती , दोपहर 12:15 गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शिष्य अपने प्यारे परम पूज्य सद्गुरु श्री सुधांशु जी महाराज के श्रीचरणों में मन के समर्पण भाव अर्पित करते हुए सनातन संस्कृति के संस्कार बच्चों को देने एवं परिवार में संयुक्त रूप से मिलकर रहने का व प्रकृति संरक्षण वृक्ष एवं जल संरक्षण का सामूहिक संकल्प गुरु चरणों में अर्पित करेंगे तत्पश्चात गुरु प्रसाद भंडारा महाप्रसाद शिष्यजन ग्रहण करेंगे विश्व विख्यात परम पूज्य धर्मरतन वात्सल्य मूर्ति प्रातः स्मरणीय सदगुरुदेव श्री सुधांशु जी महाराज संस्कारों के गंगाजल से हमें सिचते हैं l आध्यात्मिक जागृति , धर्म ज्ञान , राष्ट्र प्रेम जागरण का शंखनाद करते हुए सद्गुरु पथ मार्ग प्रशस्त करते हैं l गुरु के असीम अनगिनत उपकारों के प्रति शिष्य अपनी कृतज्ञता ज्ञापित कर विशेष कृपा आशीर्वाद पाने लिए हम सभी शिष्य गुरु दर्शन गुरु पाद पूजन गुरु चरणों में अपनी
अगाध श्रद्धा और निष्ठा समर्पित करेंगे हम सभी शिष्य गुरु के रंग में रंग जाए तो जीवन सफल हमारा है विश्व जागृति मिशन राजनांदगांव मंडल के संरक्षक नंदकिशोर खंडेलवाल एवं कोषाध्यक्ष दिनेश पटेल ने समस्त गुरु शिष्ययो से श्रद्धा भक्ति पूर्वक अधिक से अधिक समर्पण भाव से कार्यक्रम स्थल सद्गुरु छत्रछाया धाम झूलेलाल मंदिर परिसर में उfपस्थित की विनम्र अभिलाषा की की है l
उपरोक्त जानकारी विश्व जागृति मिशन राजनांदगांव मंडल के सचिव सौरभ खंडेलवाल ने दी l

Chhattisgarh