सजा का ऐलान : जमीन विवाद में की थी हत्या, कोर्ट ने एक ही परिवार के 12 सदस्यों को दी उम्रकैद की सजा

सजा का ऐलान : जमीन विवाद में की थी हत्या, कोर्ट ने एक ही परिवार के 12 सदस्यों को दी उम्रकैद की सजा

सूरजपुर(अमर छत्तीसगढ) 9 जुलाई। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन विवाद में हुए हत्याकांड में कोर्ट ने एक ही परिवार के 12 सदस्यों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह घटना साल 2022 की है। हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को हत्या, आपराधिक षडयंत्र और सामूहिक हमले का दोषी करार देते हुए कोर्ट ने सख्त फैसला सुनाया।

आपको बता दें कि साल 2022 में चंदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सेमई में एक ही परिवार के 12 सदस्यों ने हिरदलराम राजवाड़े की हत्या को अंजाम दिया था। करीब 3 साल चले ट्रायल के बाद कोर्ट ने मंगलवार को फैसला सुनाते हुए सभी 12 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

Chhattisgarh