राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 9 जुलाई। नगर के लिए यह गौरव की बात है कि राजनांदगांव के होनहार युवा डॉ. प्रांजल तिवारी की पदस्थापना जिला चकित्सालय में चिकित्सा अधिकारी के पद पर की गई है।
उल्लेखनीय है कि प्रांजल, नगर के प्रसिद्ध अधिवक्ता एवं प्रतिष्ठित नागरिक स्व. प्रभात तिवारी के पोते और इंजीनियर सीमांत-निधि तिवारी के सुपुत्र हैं। छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से एमबीबीएस डॉक्टर्स की पदस्थापना चिकित्सा अधिकारी के पद पर की गई है. इनमें से 5 चिकित्सा अधिकारी जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में भी पदस्थ किए गए हैं। राजनांदगांव के जिला चिकित्सालय में निम्न चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई हैं –
डॉक्टर बुलबुल बंसल, डॉक्टर कांची ठाकुर, डॉक्टर प्रांजल तिवारी, डॉक्टर पायल पटेल और डॉक्टर महिमा तिवारी. उल्लेखनीय है कि डॉक्टर प्रांजल तिवारी राजनांदगांव के ही निवासी हैं. इसके अतिरिक्त विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना की गई है।
इस पदस्थापना से जिला मुख्यालय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाएं बेहतर ढंग से मिलने की अपेक्षा है.

