रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 9 जुलाई। छत्तीसगढ़ के कस्टम मिलिंग घोटाले में EOW ने रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा और कारोबारी अनवर ढेबर को विशेष अदालत में पेश कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें पूछताछ के लिए कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
ईओडब्ल्यू ने इस मामले में रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा और कारोबारी अनवर ढेबर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 11, 13(1)(क), 13(2), भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी (आपराधिक साजिश), 384 (जबरन वसूली) एवं 409 (लोकसेवक द्वारा आपराधिक विश्वासभंग) के तहत केस दर्ज किया है।

