रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 9 जुलाई। छत्तीसगढ़ के तेंदूपत्ता बोनस घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू ने आरोपी फुलबगड़ी के समिति प्रबंधक राजशेखर पुराणिक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में तत्कालीन वनमंडलाधिकारी अशोक कुमार पटेल समेत 11 आरोपियों (4 वनकर्मी व 7 प्रबंधक) को पहले ही गिरफ्तार किया गया है।
जांच में सामने आया है कि तत्कालीन वनमंडलाधिकारी अशोक कुमार पटेल ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए वर्ष 2021-22 के तेंदूपत्ता प्रोत्साहन पारिश्रमिक में संग्राहकों को दी जाने वाली राशि 7 करोड़ का बंदरबांट किया था। अशोक पटेल ने वन विभाग के अधिकारियों और प्राथमिक लघुवनोपज समितियों के प्रबंधकों व पोषक अधिकारियों के साथ मिलकर इस भ्रष्टाचार को अंजाम दिया था।
मामले की विवेचना में साक्ष्य पाए जाने पर ईओडब्ल्यू ने आरोपी राजशेखर पुराणिक, समिति प्रबंधक प्राथमिक लघुवनोपज सहकारी समिति फुलबगड़ी एवं पर्यवेक्षक प्रबंध संचालक कार्यालय जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित जिला सुकमा को गिरफ्तार किया है।

