मैनपाट से लौटे सीएम साय : बोले- पर्यटन की दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण स्थान, कांग्रेस के आरोप पर कहा- लगातार हो रही हार से हैं बौखलाए

मैनपाट से लौटे सीएम साय : बोले- पर्यटन की दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण स्थान, कांग्रेस के आरोप पर कहा- लगातार हो रही हार से हैं बौखलाए

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 9 जुलाई। छत्तीसगढ़ के मैनपाट में बीजेपी के प्रशिक्षण वर्ग का समापन बुधवार को हुआ। जिसके बाद सीएम विष्णुदेव साय शाम को राजधानी रायपुर पहुंचे।

जहां उन्होंने प्रशिक्षण को कांग्रेस के पिकनिक बताने पर कहा कि, कांग्रेस परिवारवाद पार्टी है। लगातार मिली हार से ये बौखलाए हुए हैं। इनके पास कहने के लिए कुछ और नहीं है।

प्रशिक्षण को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, मैनपाट पर्यटन के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण स्थान है। सांसद विधायकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रहा।

हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व के नेता इस प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे। 12 सत्र में अलग विषयों पर हमारे नेता और संगठन के लोगों ने व्याख्यान दिया। हमारे सभी सांसद विधायक मौजूद रहे।

Chhattisgarh