बिलासपुर (अमर छत्तीसगढ) 9 जुलाई।
धोखाधड़ी करने वाले पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार।
प्रार्थी के पैतृक भूमि का कूटरचित दस्तावेज तैयार कर किये बिक्री।
प्रार्थी के पिता के स्थान पर छद्म व्यक्ति को खड़ा कराकर किये रजिस्ट्री।
प्रकरण पूर्व में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।
प्रकरण में फर्जी आधारकार्ड बनाने वाला साइबर कैफे संचालक पुलिस के गिरफ्त में।
कूट रचित दस्तावेज तैयार करने एवं धोखाधड़ी करने वालों पर की जायेगी कड़ी कार्यवाही
नाम आरोपी:-
- अनुज कुमार मिश्रा पिता स्व. अषोक मिश्रा उम्र 35 वर्ष निवासी एमआईजी 278/16, डॉ. दीक्षित गली, शक्ति चौक राजकिषोर नगर सरकण्डा।
- प्रियांषु मिश्रा पिता विरेन्द्र कुमार मिश्रा उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 06, आवासपारा चोरभट्ठी खुर्द थाना सकरी हा.मु. अभिषेक विहार फेस 2, 147/बी, थाना सिविल लाईन बिलासपुर।
- राहुल पटवा पिता रामलाल पटवा उम्र 31 वर्ष निवासी उस्लापुर अटल आवास क्वा.नं. बी/15, बिलासपुर।
- दीपक कुमार साहू पिता बलराम साहू उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम घुण्डूकापा पोस्ट सेमरसल थाना जरहागांव जिला मुंगेली हा.मु. पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास ठाकुर का मकान कुदुदण्ड थाना सिविल लाईन बिलासपुर छ.ग.
विवरण:-
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी प्रकाष दुबे पिता स्व. भैयालाल दुबे निवासी जूना बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर ने थाना सरकण्डा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी पैतृक भूमि ग्राम खमतराई पटवारी हल्का नं. 25 में खसरा क्रमांक 672, रकबा 56 डिस्मिल स्थित है, जो पिता के स्वर्गवास होने पर फौती नामांतरण के आधार पर प्रार्थी एवं इसके मां के नाम पर राजस्व रिकार्ड में दर्ज होकर काबिज था, कि दिनांक 30.03.2025 को इसे जानकारी मिला कि उक्त भूमि का बिक्री हो गया है ।
जिससे वह भूइंया ऐप के माध्यम से जानकारी निकालने पर उक्त भूमि को क्रेता अनुज मिश्रा के पास भैयालाल सूर्यवंषी द्वारा गवाह राहुल पटवा एवं अभिषेक दुबे मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बिक्री कर दिये हैं, एवं इसके स्व. पिता भैयालाल दुबे के स्थान पर भैयालाल सूर्यवंषी नामक व्यक्ति को खड़ा करके पंजीयन कराया गया है।
प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेष सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया।
जिनके द्वारा प्रकरण के आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये जिनके निर्देशानुसार अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल सी.एस.पी. सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर सउनि देवेन्द्र तिवारी के हमराह टीम तैयार कर आरोपियों की पता तलाश हेतु रवाना किया गया।
जिनके द्वारा आरोपी अनुज कुमार मिश्रा, राहुल पटवा एवं अभिषेक दुबे को सकुनत से हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार करते हुये एक राय होकर भू स्वामि भैयालाल दुबे के स्थान पर भैयालाल सूर्यवंषी को राजस्व रिकार्ड में दुरूस्त कराकर मंगलदास पण्डो निवासी माहुली बलरामपुर को खड़ा कराकर अनुज मिश्रा के नाम पर रजिस्ट्री कराना स्वीकार किये जिससे आरोपी मंगलदास पण्डो एवं राम गोविंद पटवा को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
प्रकरण के आरोपी प्रांशु उर्फ प्रियांशु मिश्रा के मेमोरण्डम के आधार पर आधारकार्ड को एडिट कर फर्जी आधारकार्ड बनाने वाले महामाया साइबर कैफे राजेन्द्र नगर चौक के संचालक दीपक कुमार साहू से जनवरी 2025 में तैयार किये गये फर्जी आधारकार्ड की मूल प्रति पुनः निकलवाया गया तथा आधारकार्ड एडिट कर फर्जी आधारकार्ड बनाने में प्रयुक्त कम्प्युटर सेट एवं कलर प्रिंटर वजह सबूत में जप्त किया गया एवं आरोपी दीपक साहू को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

