तेरापंथ युवक परिषद राजनांदगांव द्वारा  रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 बैनर अनावरण समारोह

तेरापंथ युवक परिषद राजनांदगांव द्वारा रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 बैनर अनावरण समारोह

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 11 जुलाई। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ के प.पू.पन्यास प्रवर श्री विनय कुशल मुनि जी म.सा. आदि ठाना 7 के पावन सानिध्य में मनोज बैद अध्यक्ष सकल जैन श्री संघ राजनांदगांव, विनय डड्ढ़ा अध्यक्ष तेरापंथी सभा, राजेंद्र सुराणा निवर्तमान अध्यक्ष तेरापंथी सभा, फनेन्द्र बैद रक्त मित्र राजनांदगांव, नलिन कोठारी सहसचिव तेरापंथी सभा, आशीष सुराणा अध्यक्ष तेयुप राजनांदगांव, अंकुर कोठारी सचिव तेयुप राजनांदगांव के कर-कमलों द्वारा रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 केबैनर का अनावरण पूरे जोश के साथ स्थानीय जैन उपाश्रय में जन समुदाय की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

परिषद् अध्यक्ष आशीष सुराणा ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् भारत सरकार के साथ मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश डागा के नेतृत्व में 362 शाखाओं के माध्यम से आगामी 17 सितंबर 2025 को रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 के तहत विश्वव्यापी रक्तदान शिविरो का आयोजन करने जा रही है।

परिषद् मंत्री अंकुर कोठारी ने बताया कि हमारी राजनांदगांव परिषद् द्वारा कई स्थानों पर रक्तदान शिविरो का आयोजन किया जाएगा। 17सितंबर 2025 को अपने नजदीकी रक्तदान शिविरों पर जाकर रक्तदान जरूर करें।

आज के इस बैनर अनावरण में विशेष रूप से उपस्थित सभा सचिव महेंद्र सुराणा, महासभा सदस्य दीपक कोठारी, विजय कांकरिया,अजीत बोथरा,श्रीचंद कोचर, नरेश गोलछा व अन्य सभी सदस्य गण व विशेष तेरापंथ महिला मंडल की भी उपस्थिति रही।

Chhattisgarh