12 जुलाई 2009 में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक एवं शहीद 29 जवानों को रक्त अर्पित कर छात्र युवा मंच मनाएगा शहीद दिवस

12 जुलाई 2009 में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक एवं शहीद 29 जवानों को रक्त अर्पित कर छात्र युवा मंच मनाएगा शहीद दिवस

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 11 जुलाई। रक्तदान के क्षेत्र में सेवाभाव से कार्य कर रही राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच परिवार द्वारा 13वे स्थापना दिवस और 12 जुलाई 2009 को नक्सली हमले में शहीद हुए पुलिस अधीक्षक व्ही के चौबे एवं 29 जवानों की स्मृति को समर्पित भाव से रखी गई थी 12 जुलाई 2025 दिन शनिवार को रक्तदान शिविर आयोजित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। जिसमें सर्वसम्मति से यह जिम्मेदारी भाटिया (संयोजक) और तरणदीप सिंह (अध्यक्ष) को सौंपी गई।

दोनों वरिष्ठजनों के नेतृत्व में यह शिविर न केवल सफलतापूर्वक संपन्न होगा, बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता और शहीदों के प्रति सम्मान का संदेश भी प्रसारित करेगा।

बैठक की अध्यक्षता संयोजक भाटिया और अध्यक्ष तरणदीप सिंह ने की। इसमें आगामी 12 जुलाई 2025 को होने वाले विशाल रक्तदान शिविर की रूपरेखा तय की गई, जिसे हॉर्टिकल्चर कॉलेज पेंड्री में आयोजित किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि रक्तदान शिविर में कम से कम 100 यूनिट रक्त संग्रहण का लक्ष्य रखा जाएगा।

12 जुलाई 2009: शौर्य और बलिदान की अमर गाथा को भव्य रूप देते हुए साथ ही 12 जुलाई 2012 छात्र युवा मंच स्थापना दिवस भी है स्थापना मनाते हुए छात्र युवा मंच द्वारा रिकार्ड 115वा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा

इसके अतिरिक्त बैठक में 12 जुलाई 2009 की उस हृदय विदारक घटना को भी याद किया गया जब मानपुर, मदनवाड़ा, कोरकोटटी क्षेत्र में हुए नक्सली हमले में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक व्ही के चौबे सहित 29 जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे। यह दिन छात्र युवा मंच के लिए विशेष महत्व रखता है, और प्रतिवर्ष मंच द्वारा इस दिन को “शौर्य स्मृति दिवस” के रूप में मनाया जाता है।

बैठक में बताया गया कि शहीदों की याद में आयोजित यह रक्तदान शिविर एक सामाजिक संदेश लेकर आएगा, जो युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता और राष्ट्रसेवा की भावना को प्रबल करेगा। युवा अपने जीवन में रक्तदान जैसे कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक योगदान दे सकते हैं।

इस अवसर पर मंच के मार्गदर्शकों द्वारा यह अपील की गई कि हर युवा वर्ष में कम से कम 3 से 4 बार रक्तदान अवश्य करे, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिल सके। इसी भाव के साथ छात्र युवा मंच परिवार यह आयोजन कर रहा है।

बैठक में संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों, समाजसेवी संगठनों और युवाओं की भागीदारी रही। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे – प्रदेश संयोजक नागेश यदु, सह संयोजक चन्द्रभान जंघेल, लोकेश बारापात्रे, प्रदेश प्रमुख माधव राम साहू,यश वर्मा , साहिल जंघेल, लेखराम सोरी, पुरुषोत्तम यदु , बिहारी लाल, टुमन लाल साहू, राजू साहू, खेमचंद साहू, विनय साहू, विवेक सिन्हा, दुष्यंत सेन , तामेश्वर बंजारे, तरणदीप सिंह, विजय शर्मा, राकेश कुमार वर्मा, के.के वर्मा , प्रभात गुप्ता अन्य पदाधिकारीगण।

सभी सदस्यों ने शिविर को सफल बनाने के लिए एकमत से कार्य योजना बनाई तथा विभिन्न जिम्मेदारियों का वितरण भी किया गया।

Chhattisgarh