युगांतर में गुरू पूर्णिमा पर्व मना

युगांतर में गुरू पूर्णिमा पर्व मना

राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ) 10 जुलाई। शिक्षा, खेल और संस्कृति के क्षेत्र में अग्रणी संस्था युगांतर पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर अपने गुरू जनों का सम्मान किया । बच्चों ने सर्वप्रथम अपने गुरूओं का तिलक लगाकर और पुष्प अर्पित करके आशीर्वाद प्राप्त किया।

तत्पश्चात् उन्होंने गुरूओं की वंदना भजन के माध्यम से की। विद्यार्थियों ने प्रभावकारी सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने विचारों के माध्यम से गुरूओं को सर्वोपरि माना। विद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन नायर ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को गुरू पूर्णिमा की शुभकामनाएँ दी।

इसी तारतम्य में हिंदी व संस्कृत और कला, संगीत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य के मार्गदर्शन में हनुमान चालिसा का सस्वर पाठन शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा विद्यार्थियों द्वारा किया गया। विद्यालय की प्रबंध समिति ने भी सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को गुरू पूर्णिमा पर्व की बधाई दी है।

Chhattisgarh