ब्रहमाकुमारी बहन ने गुरुपर्व पर की सबकी खुशहाली व उज्जवल भविष्य की कामना

ब्रहमाकुमारी बहन ने गुरुपर्व पर की सबकी खुशहाली व उज्जवल भविष्य की कामना

 राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) / गुरु पूर्णिमा पर्व के पूनित अवसर पर लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी द्वारा प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय  की संचालिका पुष्पा बहन जी का गुरु रुप में भावभीना सम्मान किया गया। 
शहर के लालबाग स्थित ब्रह्मा कुमारी विश्वविद्यालय में पधारकर लांयस क्लब राजनांदगांव सिटी के अध्यक्ष अमित खंडेलवाल , वरिष्ठ समाजसेवी ला० शारदा तिवारी, कवि/ साहित्यकार आत्माराम कोशा “अमात्य” आदि ने द्वारा ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहन जी को सनातनी पितांबरी शाल ओढ़ाकर तथा गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय सम्मान किया गया।

लायंस क्लब के लोगों द्वारा किए गए सम्मान से अभिभूत ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहन जी ने लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी के समस्त लोगों सहित संस्कार धानी के संस्कारी निवासियों की खुशहाली और उज्ववल भविष्य की शुभकामनाएं की।

इस पुनीत मौके पर समाज सेवी शारदा तिवारी ने कहा कि अभी समय ठीक नहीं चल रहा है। लोगों को अपने बड़े – बुजुर्गो व गुरुओं के कहे अनुसार रास्ते पर चलना चाहिए और संस्कारिक जीवन जीते हुए जीवन सफल‌ व धन्य बनाए । इस दौरान गुरु पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को महाप्रसादी ग्रहण कराया गया।

सम्मान कार्यक्रम अवसर पर महाकाल भक्त राजू डागा ला संजय तेजवानी ला राजा माखीजा ‌ला०संजय तेजवानी सहित संस्था के ब्रह्म कुमार मुरली धर‌ सोमानी, ब्रह्माकुमारी चंदा, प्रभा , रम्भा बहन, आदि बहने उपस्थित थे।

Chhattisgarh