राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 11 जुलाई। शहर के व्यस्तम मार्ग को सुव्यवस्थित करने तथा यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने व सुगम आवागमन के लिए प्रशासन द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाव अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के प्रथम चरण में दो बार चेम्बर ऑफ कामर्स तथा व्यापारियों की बैठक लेकर चर्चा की गयी, चर्चा उपरांत प्रशासन की टीम शहर के प्रमुख मार्गाे में जाकर दुकान की सीमा में समान रखने व अतिक्रमण हटाने समझाईस दिये।
समझाईस उपरांत समान व्यवस्थित नही रखने पर गत शनिवार प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ गुड़ाखु लाईन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाव अभियान चलाकर समान हटा अतिरिक्त लगे शेड तोडने की कार्यवाही किए थे।

उसी कडी मे आज गुडाख लाईन, जूनीहटरी से मानव मंदिर चौक तक अभियान चलाकर समान जप्ती कर अतिरिक्त शेड तोडे। अभियान के दौरान आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एस.डी.एम. खेमलाल वर्मा व तहसीलदार अमिय श्रीवास्तव पूरे समय डटे रहे।

