नकली होलोग्राम लगाकर बेचीं जा रही शराब : आबकारी की टीम ने 25 लीटर शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

नकली होलोग्राम लगाकर बेचीं जा रही शराब : आबकारी की टीम ने 25 लीटर शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 13 जुलाई। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नकली होलोग्राम लगाकर शराब बेचने वाले आरोपी को आबकारी की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 25 लीटर शराब जब्त की है, जिसे नकली होलोग्राम लगाकर बेंचा जा रहा था। इनमें से शोले ब्रांड की बोतलों पर स्टीकर भी नकली लगे मिले।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी मनीराम टंडन ग्रैंड i10 कार (CG04MZ5272) में अभनपुर थाना अंतर्गत ग्राम चंडी में नकली होलोग्राम लगाकर शराब बेच रहा था। सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने छापेमार कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी के पास से टीम ने 25.92 बल्क लीटर नकली होलोग्राम युक्त देशी शराब जब्त की है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 14,400 रुपये है। मामले में आबकारी विभाग ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Chhattisgarh