चैतन्य बघेल की मुश्किलें बढ़ी : कोर्ट ने पांच दिन के लिए ED रिमांड पर भेजा, बचाव पक्ष की सभी दलीलें खारिज

चैतन्य बघेल की मुश्किलें बढ़ी : कोर्ट ने पांच दिन के लिए ED रिमांड पर भेजा, बचाव पक्ष की सभी दलीलें खारिज

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 18 जुलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद ED ने उन्हें रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बचाव पक्ष की तमाम दलीलें खारिज करते हुए ED को 5 दिन की रिमांड दे दी है।

वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल कई विधायकों और वकीलों के साथ कोर्ट पहुंचे हैं। इस दौरान कोर्ट में कांग्रेस के तमाम विधायक और दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ़्तारी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी की गाड़ी को रोकने की कोशिश की थी। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता बघेल के भिलाई स्थित निवास के बाहर पहुंचे हुए थे। वहीं कार्यकर्ता चैतन्य बघेल को ले जाने नहीं दे रहे थे। इस दौरान रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी ईडी दफ्तर पहुंचकर गिरफ्तारी का विरोध किया।

चैतन्य बघेल की गिरफ़्तारी के बाद कांग्रेसियों ने बघेल निवास के बाहर जमकर बवाल किया। प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने कई टायर जलाए। इस दौरान जलता टायर धकेलकर ईडी दफ्तर के अंदर जाने की कोशिश की है।

दफ्तर के बाहर लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार, बिंद्रा नवागढ़ के विधायक जनक ध्रुव मौजूद है। वहीं NSUI और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी पहुंचे हुए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच कांग्रेसियों का जोरदार विरोध जारी है।

Chhattisgarh