रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 18 जुलाई । छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में ईडी की टीम ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास में छापा मारा। जहां से चैतन्य बघेल को हिरासत में लेकर रायपुर विशेष कोर्ट में पेश किया गया। वहीं अब पूर्व सीएम भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत सभी कांग्रेस विधायक न्यायालय पहुंच गए हैं।
बेटे चैतन्य बघेल को हिरासत में लेने पर भूपेश बघेल ने कहा कि अडानी के खिलाफ बोलने वालों पर कार्रवाई होती है। विपक्ष को दबाने के लिए रणनीति अपनाई गई है। आज हमने इस कार्रवाई का बहिष्कार किया है। कवासी, देवेंद्र यादव के बाद आज मेरे बेटे को टारगेट किए हैं। हम ना डरेंगे, ना दबेंगे, ना झुकेंगे और ना टूटेंगे।

