दुर्ग(अमर छत्तीसगढ) 19 जुलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस ने भिलाई में ED का पुतला दहन किया। इस दौरान चेतावनी दी कि ED का दुरुपयोग बंद करे, नहीं तो युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री व गृह मंत्री के निवास का घेराव करेगी।
प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार भाजपा सरकार के दबाव में ED विपक्ष की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है। यह छत्तीसगढ़ को बदलापुर बनाने की ओर अग्रसर है। कभी देवेंद्र यादव के जन्मदिन पर ED भेजते हैं, तो कभी भूपेश बघेल के जन्मदिन पर। यहां तक चेतन्य बघेल के जन्मदिन पर भूपेश बघेल के घर पर ED आती है।
भाजपा सिर्फ बदलापुर की राजनीति कर रही है, लेकिन ये विपक्ष की आवाज़ नहीं जनता की आवाज है। युवा कांग्रेस के दिलों में आग है। जितना भाजपा सरकार दबाने का कार्य करेगी, उतने दुगनी रफ़्तार से युवा कांग्रेस जनता की आवाज को तेज करने का काम करेगी।

