चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर सियासत : सीएम साय बोले- ED ने सोच- समझकर की कार्रवाई, घोटालों की वजह से जा रहे जेल

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर सियासत : सीएम साय बोले- ED ने सोच- समझकर की कार्रवाई, घोटालों की वजह से जा रहे जेल

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 19 जुलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने 22 जुलाई को प्रदेशभर में आर्थिक नाकेबंदी करने का ऐलान किया है।

शनिवार को इस पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, ED केंद्रीय एजेंसी है, देश की प्रतिष्ठित संस्थान है और ED ने सोच समझकर कोई कार्रवाई की है। जो करना है उसके लिए कांग्रेस के लोग स्वतंत्र हैं। कांग्रेस तो जनता के लिए परेशानी खड़ा करती ही है। 5 साल सरकार चलाए तो जनता को धोखा दिए। अनेक घोटाले 5 साल में हुए इसलिए जेल जा रहे हैं। अभी तो जांच जारी है और कितने लोगों का नंबर लगेगा।

Chhattisgarh