गांजे पर एक्शन : 215 किलो अवैध गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, उड़ीसा से महाराष्ट्र लेकर जा रहे थे

गांजे पर एक्शन : 215 किलो अवैध गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, उड़ीसा से महाराष्ट्र लेकर जा रहे थे

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 23 जुलाई। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस ने ट्रक से 215 किलो अवैध गांजा पकड़ा है। जब्त गांजे की कीमत 21.5 लाख रुपए है। ट्रक में स्पंज आयरन के पीछे 8 प्लास्टिक की बोरियों में पीवीसी टेप से लिपटा गांजा मिला और 2 आरोपी भी पकड़े गए है। पुलिस ने ट्रक चालक भरत कुमार सिंह और परिचालक पुरन लाल लड़िया उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है। यह मामला सोमनी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, 21 जुलाई को सूचना मिली कि एक ट्रक में उड़ीसा से महाराष्ट्र की तरफ अवैध गांजा ले जाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने तलाशी ने ली। तलाशी में ट्रक में स्पंज आयरन के पीछे 8 प्लास्टिक की बोरियों में पीवीसी टेप से लिपटा गांजा मिला और 2 आरोपी भी पकड़े गए है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 20 जुलाई को वे कौशल फेरो मेटल से स्पंज आयरन भरकर महाराष्ट्र के जलना जा रहे थे। रास्ते में एक व्यक्ति ने प्रति बोरी 5000 रुपए में पार्सल पहुंचाने का ऑफर दिया। सोहेला के पास रात करीब 12 बजे तीन लोग टेम्पो से गांजे की बोरियां लेकर आए थे।

पुलिस ने गांजे के साथ 25 लाख रुपए की कीमत का ट्रक और 25 हजार रुपए के दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। कुल जब्त सामान की कीमत 46.75 लाख रुपए है।

आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुरन लाल लड़िया उर्फ राजू को गिरफतार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर लिया गया है। प्रकरण में फरार आरोपी की पता तलाश जारी है।

Chhattisgarh