बीजापुर(अमर छत्तीसगढ़) 30 जुलाई। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में CRPF के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। जवान पप्पू यादव 22वीं बटालियन मिनगाचल में पदस्थ था। वह बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला था। यह घटना नैमेड़ थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, बैरक में बुधवार सुबह 5 बजे जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गले पर गोली चलाई। गोली सिर को चीरते हुए बाहर निकली।
जवान की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, जवान 1 दिन पहले ही छुट्टी से लौटा था। SP जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि की है। यह घटना नैमेड़ थाना क्षेत्र की है।
SP ने बताया कि जवान ने लाइसेंसी इंसास राइफल से खुद को गोली मारी है। सूचना पर नैमेड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है। आत्महत्या की वजह का अभी पता नहीं चला है। मृत जवान पप्पू यादव बिहार के चाल पोखरी थाना क्षेत्र के ठाकुरी गांव का रहने वाला था।

