अवैध कब्जे पर चला नगर निगम बुलडोजर : राजधानी में 16 मकान किये पर बुलडोज, 10 एकड़ की अवैध प्लॉटिंग हुई ध्वस्त

अवैध कब्जे पर चला नगर निगम बुलडोजर : राजधानी में 16 मकान किये पर बुलडोज, 10 एकड़ की अवैध प्लॉटिंग हुई ध्वस्त

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 30 जुलाई। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अवैध कब्जे पर नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।

बोरिया खुर्द, संतोषी नगर में अवैध कब्जा कर बनाए गए 16 मकानों पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज किया गया। वहीं 10 एकड़ के अवैध प्लॉटिंग को रोककर कब्जा मुक्त भी कराया।

मिली जानकारी के अनुसार, बिल्डर कृषि भूमि पर गुपचुप तरीके से मकान बनाकर बेचने के फिराक में था। इसकी जानकारी मिलते ही नगर निगम और प्रशासन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई की।

इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों और बिल्डरों में हड़कंप मच गया है। वहीं टीम ने आठ एकड़ के एक प्लॉट पर अवैध प्लाटिंग करने पर भी कार्रवाई की है।

Chhattisgarh