बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ़) 31 जुलाई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में खनिज माफियाओं के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन में इस्तेमाल 5 ट्रैक्टर ट्रॉली रेत जब्त किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के कई इलाकों में खनिज विभाग ने एक साथ बड़ी कार्रवाई की। 5 ट्रैक्टर ट्रॉली रेत के अवैध परिवहन में जब्त कर लिया।
वहीं 700 घनमीटर रेत का अवैध भंडारण भी उजागर हुआ है। बता दें ये छापेमारी जोगीपुर, आमागोहन और नगोई इलाकों में की गई। रतनपुर व बेलगहना पुलिस की अभिरक्षा में वाहन रखे गए।

