सिंधु भवन में 412 लोग नंबर प्लेट रजिस्ट्रेशन के लिए जुटे

सिंधु भवन में 412 लोग नंबर प्लेट रजिस्ट्रेशन के लिए जुटे


   राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) , 31 जुलाई । व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन चेंबर और कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा परिवहन विभाग के सहयोग से व्यापारियों एवं आम जनता के लिए नए सिस्टम की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए सिंधु भवन लालबाग में विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसने सैकड़ो लोगों ने रजिस्ट्रेशन का आवेदन किया और सुविधा का लाभ लिया। 
    शिविर का उद्घघाटन चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश संरक्षक खूबचंद पारख एवं पूज्य सिंधी पंचायत के वरिष्ठ मार्गदर्शक अर्जुनदास पंजवानी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत  ने किया। इस अवसर पर परिवहन विभाग अधिकारी आनंद शर्मा जी विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश संरक्षक खूबचंद पारख, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, पूज्य सिंधी पंचायत के वरिष्ठ सलाहकार अर्जुनदास पंजवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक बिंदल, ज्ञानचंद बाफना, विनोद डढ़डॉ, हसमुख भाई रायचा, प्रदेश मंत्री तरुण लहरवानी, अमर लालवानी, महामंत्री अरुण डूलानी, मंत्री एवं व्यवस्था हरीश मोटलानी, संजय तेजवानी, कोषाध्यक्ष शिव अग्रवाल, राजकुमार बाफना, भागचंद जैन, सुरेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल,मूलचंद भंसाली, नरेश बावरिया, रितेश लाल, सुनील बरडिया, बलविंदर बग्गा, सुमित खंडेलवाल, प्रकाश वाधवानी, विजय कांकरिया, उत्तम गीड़िया, संजय चोपड़ा, आकाश चोपड़ा, आशीष अग्रवाल, अर्जुन गंगवानी रमेश गिडवानी, अनिल कोटडिया कुणाल शर्मा, ओमप्रकाश कांकरिया,  मांगीलाल चोपड़ा, केशुलाल साहू, जगदीश पोपट, बख्शाराम अदानी सहित बड़ी संख्या में चेंबर के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Chhattisgarh