राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 31 जुलाई। सनातनी धार्मिक महत्व के सावन मास में संस्कारधानी राजनांदगॉव में बाबा श्री महाकाल की पालकी यात्रा का आयोजन बड़े हर्षाेल्लास के साथ भक्तिपूर्ण वातावरण मेें धर्मप्रेमी जनता के सानिध्य में किया जा रहा है।
आज स्थानीय बजरंगपुर नवागॉव, मोतीपुर, तुलसीपुर एवं लेबर कॉलोनी क्षेत्र में, महाकाल सेना राजनांदगॉव के द्वारा बाबा श्री महाकाल की सावन पालकी यात्रा, भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर स्वरूप में, पूरे भव्यता के साथ भक्तिपूर्ण एवं गरिमामय माहौल में हर्षाेल्लास से निकाली गई।
इस पालकी यात्रा को राजनांदगॉव की धर्मप्रेमी जनता एवं शिवभक्तों का अगाध प्रेम, अटूट आस्था एवं अभूतपूर्व प्रतिसाद प्राप्त हो रहा है। पूर्व मंे नगर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरने वाली इस सावन पालकी यात्रा का आयोजन आज भी बड़े हर्षाेल्लास के साथ भक्तिपूर्ण वातावरण मेें धर्मप्रेमी जनता के सानिध्य में किया गया।

शिव भक्तों द्वारा बाबा की पालकी यात्रा का विभिन्न मार्गों पर भव्य स्वागत सत्कार एवं पूजा अर्चना की गई और प्रभू श्री चन्द्रमौलेश्वर ने अपनी पालकी शोभा यात्रा में उपस्थित भक्तजनों पर दयादृष्टि डालकर उनके कष्ट हरे और अपनी प्रजा पर कृपादष्टि डालकर उनको मनवांछित आशीर्वाद प्रदान किया ।
बाबा श्री महाकाल चन्द्रमौलेश्वर की दिव्य सवारी नगर भ्रमण हेतु पालकी यात्रा के रूप में दोपहर 01 बजे स्थानीय बजरंगपुर नवागॉव स्थित श्याम रेसीडेंसी के समीप शिव मंदिर से प्रारंभ हुई जहॉ महापौर मधुसूदन यादव, निगम अध्यक्ष पारस टोपेन्द्र वर्मा, पार्षदगण सावन वर्मा, कमलेश बंधे, मनोहर यादव, संदीप बघेल, सहित स्थानीय नेता मनीष जैन, शिव वर्मा, विजय लांजेवार, पवन डागा, राजू डागा, आदि पूजा अर्चना पश्चात बाबा की पालकी यात्रा को प्रारंभ किया।

