पोस्ट टास्क टीम एवं सीआईबी टीम गोंदिया द्वारा संयुक्त रूप से दो दिवसीय विशेष अभियान

पोस्ट टास्क टीम एवं सीआईबी टीम गोंदिया द्वारा संयुक्त रूप से दो दिवसीय विशेष अभियान

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 1 अगस्त। रेल सुरक्षा बल, मंडल नागपुर के मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपचंद आर्य के निर्देशन में रेल सुरक्षा बल पोस्ट राजनांदगांव की प्रभारी तरुणा साहू के नेतृत्व में पोस्ट टास्क टीम एवं सीआईबी टीम गोंदिया द्वारा संयुक्त रूप से दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया।

यह अभियान रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत रेलवे परिसरों में हो रही अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु संचालित किया गया।

इस विशेष रेलवे एक्ट कार्यवाही के अंतर्गत निम्नलिखित अपराधों पर विशेष फोकस किया गया, जिनके विरुद्ध रेलवे अधिनियम की धारा 144, 147, 155, 156, 159, 162 आदि के तहत कार्रवाई की गई:

🔹 रेलवे परिसर में अवैध पार्किंग
🔹 अनधिकृत प्रवेश (ट्रेसपास)
🔹 महिला डिब्बों में पुरुषों द्वारा यात्रा
🔹 ट्रेन के पायदान पर बैठकर यात्रा
🔹 विकलांग बोगियों में अनधिकृत यात्रियों की मौजूदगी
🔹 प्लेटफॉर्म एवं ट्रेनों में अवैध वेंडिंग

इस विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 62 प्रकरणों में विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आवश्यक विधानिक कार्यवाही की गई।

रेल सुरक्षा बल आम नागरिकों से अनुरोध करता है कि वे रेलवे नियमों का पालन करें, अपनी यात्रा को सुरक्षित बनाएं तथा रेलवे संपत्ति एवं अन्य यात्रियों की सुरक्षा में सहयोग प्रदान करें।

Chhattisgarh