धर्मांतरण पर भड़के विधायक पुरंदर : प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने वालों को मारकर जाएगा भगाया

धर्मांतरण पर भड़के विधायक पुरंदर : प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने वालों को मारकर जाएगा भगाया

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 2 जुलाई। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के मुद्दा पर सियासत गरमाई हुई है। इस बीच रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान दे दिया है।

उन्होंने कहा कि, जो प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराएगा, उसे मारपीट कर भगाया जाएगा। इस पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि, क्या बीजेपी के पास सेना की कमी हो गई है, जो अब भगवान जगन्नाथ का सहारा लेना पड़ रहा है।

शनिवार की सुबह एयरपोर्ट पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने धर्मांतरण करने वालों को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि जो प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराएगा, पीटा जाएगा। राम सेना के साथ अब हमारी जगन्नाथ सेना भी है।

धर्म परिवर्तन कराने वालों को प्रदेश से मारपीट कर भगाया जाएगा. हालांकि मतांतरण की घटनाएं कम, अफवाहें ज्यादा। जगन्नाथ सेना में हर क्षेत्र से एक प्रतिनिधि नियुक्त किया जाएगा।

वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सवाल उठाया कि बीजेपी के पास पहले से ही बजरंग दल, आरएसएस, हिंदू सेना और न जाने कितनी सेना है। क्या ये सब कम पड़ गए जो अब भगवान जगन्नाथ के नाम पर सेना बना ली है?

इस तरह की सेना खड़ी कर भाजपा जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाना चाहती है। बीजेपी चाहे हजारों सेना बना ले, लेकिन इन सभी घटनाओं से जनता के सामने बीजेपी बेनकाब हो चुकी है।

Chhattisgarh