कोरबा जेल से फरार हुए चार कैदी : गाय को दफनाने के नाम पर दिवार के पास पहुंचे, फिर 25 फिट ऊंचाई से कूदकर हुए गायब

कोरबा जेल से फरार हुए चार कैदी : गाय को दफनाने के नाम पर दिवार के पास पहुंचे, फिर 25 फिट ऊंचाई से कूदकर हुए गायब

कोरबा(अमर छत्तीसगढ़) 2 अगस्त। छत्तीसगढ़ के कोरबा जेल में बंद 4 विचाराधीन कैदी फरार हो गए। ये चारों आरोपी पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल में बंद थे। गाय के कफन- दफ़न के नाम पर ये जेल की दिवार के पास पहुंचे और 25 फिट दिवार कूद करफरार हो गई। यह पूरी घटना जेल परिसर के सीसीटीवीं मे कैद हो गई। वहीं अब जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, ये चारों आरोपी गाय के कफन-दफन के नाम पर जेल की पिछली दीवार के पास पहुंचे थे। जिसके बाद योजना के मुताबिक, इन्होने जेल की 25 फीट ऊँची दीवार फांदी और फरार हो गए। इस दौरान जेल परिसर की लाइटें बंद थीं, जिससे उन्हें भागने में मदद मिली।

इस घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जेल प्रशासन, और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। वहीं जेल से भागे आरोपियों की पहचान और तलाशी के लिए जिले भर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

सभी थानों और चेक पोस्टों पर संदिग्धों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस घटना ने जेल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही को उजागर कर दिया है।

जेल से कैदियों के भागने के बाद सवाल खड़ा होता है कि, कैदी इतनी ऊँची दीवार को इतनी आसानी से कैसे फांद गए। उन्हें गाय के दफनाने के नाम पर दीवार के पास तक पहुंचने की अनुमति कैसे मिल गई और जेल की सुरक्षा और निगरानी तंत्र इन्हें रोकने ने क्यों विफल रहा।

फ़िलहाल CCTV फुटेज के आधार पर फरार आरोपियों की पहचान और सुराग जुटाए जा रहे हैं।

Chhattisgarh