बेलगांव (अमर छत्तीसगढ़) 3 अगस्त। ग्राम पंचायत बेलगांव के सरपंच कौशल चंद्रवंशी और पूर्व सरपंच और बीजेपी नेता छबीलराम साहू ने अन्य ग्रामीणों के साथ रायपुर में डिप्टी सीएम विजय शर्मा से सौजन्य मुलाकात की। जहां उन्होंने डिप्टी सीएम श्री बेलगांव आने का निमंत्रण दिया। साथ ही यहां की कुछ प्रमुख समस्याओं को उनके समक्ष रखा।
भेंट मुलाकात के दौरान श्री शर्मा ने सरपंच को शीघ्र ही संभवतः आने वाले माह में बेलगांव आने का आश्वासन देते हुये समस्याओं का भी निदान करने का भरोसा दिलाया। उप मुख्यमंत्री को बेलगांव आने तथा समस्याओं के निदान के आश्वासन पर खुशी जाहिर करते हुए प्रतिनिधि मंडल ने श्री शर्मा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि, ग्राम पंचायत बेलगांवकी जनसंख्या लगभग 5000 की है। यहां पर सभी जाति के लोग निवास करते है। सतस्त ग्रामवासी के मांग अनुसार अटल समरसता भवन निर्माण की आवाश्यकता है। जिससे समय समय पर सभी समाज को सामाजिक कार्य करने मे सुविधा हो सके।वहीं शासकीय प्राथमिक शाला भवन मे बाउन्ड्री वाल (अहाता निर्माण) की आवाश्यकता है।
शासकीय प्राथमिक शाला बेलगांव कक्षा 01 से 05 तक छोटे छोटे विधार्थी पढाई करते है। बाउन्ड्री वाल नही होने के कारण से छोटे बच्चे सड़क किनारे आ जाते है, जिससे दुर्घटना होने का भय बना रहता है।
ग्रामवासियो के मांग अनुसार बाजार चौक से विक्रम घर तक निस्तारी तालाब में गांव का गंदा पानी जाने के कारण से तालाब का पानी दूषित हो रहा है। प्रतिवर्ष क्वांर एवं चैत्र नवरात्रि मे ज्योति विसर्जन किया जाता है। पानी मे दुर्गध आने से तालाब मे आम नागरिको को निस्तार करने में असुविधा होती है एवं कभी भी महामारी फैलने का भय बना रहता है।

