भारतीय सिंधु सभा के पुनः बने अध्यक्ष शंकर, व राम सुखीजा महामंत्री

भारतीय सिंधु सभा के पुनः बने अध्यक्ष शंकर, व राम सुखीजा महामंत्री


बिलासपुर (अमर छत्तीसगढ) 3 अगस्त। स्थानीय होटल बंसीवाला मे भारतीय सिंधु सभा बिलासपुर की वार्षिक आम बैठक का आयोजन किया गया । श्री झूलेलाल साईं जी के जयघोष के साथ संरक्षकों व अध्यक्ष शंकर मनचंदा की सहमति से महामंत्री राम सुखीजा द्वारा बैठक की शुरुआत मे विगत कार्यकाल के आय व्यव का विवरण प्रस्तुत किया गया।

जिसे उपस्थित सदस्यों द्वारा ध्वनि मत से अनुमोदित किया गया व अध्यक्ष शंकर मनचंदा द्वारा अपने पिछले कार्यकाल का समय पूर्ण हो जाने पर अपना त्यागपत्र दिया जिसे उपस्थित संरक्षकों व सदस्यों द्वारा स्वीकार कर पुनः नए कार्यकाल के लिए शंकर मनचंदा को अध्यक्ष मनोनीत किया।


इसके उपरांत नव गठित भारतीय सिंधु सभा युवा विंग के अध्यक्ष अमर चावला महामंत्री अमर पमनानी कोषाध्यक्ष डॉ सतीश छुगानी सचिव नवीन जादवानी सहित सभी पदाधिकारीयों का परिचय व अभिनन्दन
एवं संस्था मे जुड़े नए सदस्यों श्रीचंद टहल्यानी सुरेश मंगवानी दिलीप बहरानी राहुल चावला नीरज जिज्ञासी का स्वागत किया गया

हाल ही मे हुए भारतीय सिंधु सभा की मुंबई मे आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम मे बिलासपुर से गए हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों सर्वश्री धनराज आहूजा व सी ए कमल बजाज एवं दयानन्द तीर्थनी द्वारा अपना यात्रा विवरण सुनाया गया ।


इसके साथ ही हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सिंधी समाज के प्रतिभा शाली बच्चों का सम्मान करने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 7 सितम्बर 2025 रविवार को झूलेलाल मंगलम मे तय की गई व सभी को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई
उपस्थित सदस्यों का स्वागत व आभार महामंत्री राम सुखीजा द्वारा किया गया

वार्षिक आम बैठक मे मुख्य रूप से धनराज आहूजा, रमेश लालवानी, मनोहर पमनानी, नानक खटूजा, हरीश भागवानी, शंकर मनचंदा, राम सुखीजा, कैलाश आयलानी, प्रताप राय आईलानी, महेश पमनानी, नारायण उभरानी,अमर चावला, नवीन जादवानी, शंकर नागदेव, जगदीश नागदेव, हरीश कोडवानी, मुकेश विधानी, विनोद जीवनानी, सुनील लालवानी, अविनाश आहूजा, अभिषेक विधानी, हरीश थावरानी, जगदीश जग्यासी, दिलीप घनशानी, धीरज रोहरा, गुरबक्श जसवानी, हुंदराज मोटवानी, दिलीप मनवानी, हरगुन करड़ा, सतीश लाल, अमर पमनानी, डॉ सतीश छुगानी, विनोद रायकेश, नन्दलाल पोपटानी, मनोहर थॉरानी, दयानन्द तीर्थंनी, सी ए कमल बजाज, श्रीचंद टहलयानी, दिलीप बहरानी, नीरज जिज्ञासी, सुरेश मंगवानी, राहुल चावला,इत्यादि सदस्य उपस्थित थे.

Chhattisgarh