नर्सिंग कॉलेज मना रहा विश्व स्तनपान सप्ताह

नर्सिंग कॉलेज मना रहा विश्व स्तनपान सप्ताह


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 6 अगस्त। शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय राजनांदगांव द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह 01 से 7 अगस्त तक धूमधाम से मनाया जा रहा। एमएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों ने मनमोहक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देकर स्तनपान से संबंधित विविध पहलुओं पर जानकारी दी।

स्तनपान सप्ताह के मौके पर विद्यार्थियों ने प्रसव के बाद स्तनपान करने वाले माताओं को आवश्यक जानकारी भी दी। विश्व स्वास्थ्य संगठन हर साल एक विशिष्ट विषय (थीम) पे कार्य करता है ।  इस साल का थीम है स्तनपान को प्राथमिकता दे, स्थाई सहायता प्रणाली बनाए, विषय वस्तु  पर आधारित है।

डॉ. विक्रम बैद ने कहा कि नवजात शिशु की कैसे देखभाल करें, सिर्फ पहले 6 महीने मां अपना दूध पिलाने एवं पूरे अस्पताल में डिब्बा बंद दूध को बिल्कुल ही बंद करने के विषय में बात की।

स्तनपान कराने के लिए हर मां पहले से सहमत हो एवं सेल्फ कान्फिडेंट बनने के विषय में कहा एवं प्रसव के बाद अगर मां को किसी भी प्रकार से स्तनपान संबंधित समस्या होने पर डॉक्टर या सिस्टर की सलाह ले एवं मदद जरूर ले और इसे ही प्राथमिकता दे, इस पर जोर दिया।

कार्यक्रम में अस्पताल की मेट्रन एवं अन्य वार्डों के नर्सिंग ऑफिसर एवं इंचार्ज एवं शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय के बाल चिकित्सा नर्सिंग विभाग के शिक्षिका शैनी साजू, नीलम चतुर्वेदानी, रागिनी जेमा एवं राखी सिंह ने कार्यक्रम में भाग लिया एवं बच्चों का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम का संचालन  एमएससी नर्सिंग के जूबी मैथ्यू व बेबी शिल्पी द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Chhattisgarh