एनटीपीसी प्लांट में बड़ा हादसा : बॉयलरो की सफाई के दौरान गिरे 7 मजदूर, एक की मौत

एनटीपीसी प्लांट में बड़ा हादसा : बॉयलरो की सफाई के दौरान गिरे 7 मजदूर, एक की मौत

बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ) 6 अगस्त। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के एनटीपीसी के बॉयलरो की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहां लोहे की जाली और प्लेट के साथ मजदूर नीचे गिर गए। इस हादसे में 7 में से एक मजदूर की मौत हो गई।

वहीं 3 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद गुस्साए स्थानियों ने NTPC गेट के सामने की रोड को जाम कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही प्लांट प्रशासन, स्थानीय पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है। अब तक 7 मजदूरों को बाहर निकाला गया है, जिसमे एक की मौके पर ही मौत हो चुकी है। वहीं 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों की भीड़ भी घटनास्थल पर जमा हो गई। NTPC गेट के सामने की रोड को जाम कर दिया। मजदूरों के परिजन काफी घबराए हुए हैं और अपने अपनों की सलामती के लिए मौके पर डटे हुए हैं।

Chhattisgarh