बालोद(अमर छत्तीसगढ़) , 06 अगस्त 2025
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के प्रवास के दौरान हेल्थ एवं वेलनेश सेंटर चिल्हाटीकला का निरीक्षण कर वहाँ के व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. खिलेश्वरी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिल्हाटीकला के अंतर्गत टीबी के मरीजों की संख्या की सही जानकारी नही दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
इसी तरह कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में स्थित ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, महिला के निवास स्थल में अस्पताल के समान अव्यवस्थित पाए जाने तथा ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक श्रीमती वृंदा मण्डावी के मुख्यालय में निवास नही करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके विरूद्ध भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने अस्पताल के विभिन्न कक्षों का अवलोकन करने के साथ-साथ कुल स्टाफ तथा अस्पताल में प्रतिदिन इलाज हेतु आने वाले मरीजों के संबंध में भी जानकारी ली।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी ने भी किसानों से चर्चा कर आवश्यक सुझाव दिए। इस दौरान एसडीएम श्री शिवनाथ बघेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री जेएल उइके, कृषि विभाग के उप संचालक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

