अभियान मे आयुक्त, एसडीएम व तहसीलदार पैदल घुमकर दुकान के अंदर समान रखने, पसरा नही लगाने दिये समझाईस

अभियान मे आयुक्त, एसडीएम व तहसीलदार पैदल घुमकर दुकान के अंदर समान रखने, पसरा नही लगाने दिये समझाईस

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 6 अगस्त। शहर के व्यस्तम मार्ग को सुव्यवस्थित करने तथा यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने व सुगम आवागमन के लिए प्रशासन द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाव अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के प्रथम चरण में दो बार चेम्बर ऑफ कामर्स तथा व्यापारियों की बैठक लेकर चर्चा की गयी, चर्चा उपरांत प्रशासन की टीम शहर के प्रमुख मार्गाे में जाकर दुकान की सीमा में समान रखने व अतिक्रमण हटाने समझाईस दिये।

समझाईस उपरांत समान व्यवस्थित नही रखने पर प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ फ्लाई ओव्हर के नीचे, गुड़ाखु लाईन, सिनेमा लाईन, जूनीहटरी, ममता नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाव अभियान चलाकर समान हटा अतिरिक्त लगे शेड तोडने की कार्यवाही किए थे, साथ ही गुरूद्वारा रोड, महाकाल चौक, जय स्तम्भ चौक के आस पास तथा शहर के अन्य क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने समझाईस दिये थे।

गौरतलब है कि गुडाखू लाईन, सिनेमा लाईन, जूनीहटरी क्षेत्र एवं फ्लाई ओव्हर के नीचे पुनः अतिक्रमण होने पर आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एस.डी.एम. खेमलाल वर्मा व तहसीलदार अमिय श्रीवास्तव आज घुम घुमकर समझाईस देकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही किए।

Chhattisgarh