शहर के सामाजिक व धार्मिक महिला संगठनों कीबहनो ने सैनिक भाईयों को बांधी राखी

शहर के सामाजिक व धार्मिक महिला संगठनों कीबहनो ने सैनिक भाईयों को बांधी राखी

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 8 अगस्त/ भूतपुर्व सैनिक कल्याण संघ के सभागृह में शहर के विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों की बहनों ने सैनिक भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर मुंह मीठा कराया और आर्शीवाद प्राप्त किया ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से 1962 युद्ध के योद्धा श्याम राव खाटोले, वर्ष 1971 के योद्धा भगवान सिंह व कमल कांत दत्ता कारगिल योद्धा मास्टरवारंट एम.आर. डड़सेना, गंगादास साहू, योगेन्द्र साहू, पुनित साहू, मेजर सुबेदार राजेश शर्मा अध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन अमलेेेन्दु हाजरा राष्ट्रीय सदस्य राकेश ठाकुर एवं सम्मानित सदस्यगण की गरिमामय उपस्थित में माँ भारती की पूजा अर्चना के साथ सम्पन्न हुआ ।

इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश शर्मा ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए सभी सामाजिक व धार्मिक संगठनों को आर्शीवाद दिया और उनके सिंदूर की रक्षा एवं राष्ट्र के सुरक्षा का संकल्प दोहराया और यह भी कहा कि इस प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम से पे्रम, स्नेह, भाईचारा और भारतीय सेना के प्रति समर्पण का भाव पल्लवित होता है ।

इस अवसर पर कांति मौर्य अध्यक्ष महिला सुरक्षा संगठन फाउंडेशन, मोना गोसाई, अध्यक्ष श्रीकृष्णा शैक्षणिक एवं संस्कृति के बहनों द्वारा सीमा पर सुरक्षा के लिए तैनात सैनिक भाईयों को राखी भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती शारदा तिवारी, श्रीमती सरस्वती डड़सेना, श्रीमती पुर्णिमा साव, श्रीमती कांति मौर्य, श्रीमती मौसमी शर्मा, श्रीमती सुधा पवार, श्रीमती एनकुमारी मोहबिया, श्रीमती पुष्पायादव, श्रीमती संगीता शुक्ला, श्रीमती प्रतिभा साहू, श्रीमती काजल साहू, श्रीमती मंजु रानी, श्रीमती प्रेमा सोनकर, श्रीमती रंजना साहू, श्रीमती दिप्ती साहू, श्रीमती कमलेश्वरी साहू, श्रीमती लक्ष्मी सदानी, श्रीमती फातिमा सोलंकी, श्रीमती अंजू यादव, श्रीमती जमुना साहू एवं महिला सुरक्षा संगठन फाउंडेशन, श्री कृष्णा शिक्षण एवं संस्कृति समिति, सनातन धर्म महिला मंडल, कस्तुरबा महिला मंडल, विश्व ब्रह्माण महिला मंडल तथा समस्त महिला समुह की बहनें इस अवसर पर प्रमुख से उपस्थित रहें

Chhattisgarh