बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ़) 8 अगस्त। चातुर्मास में शहर के सरकंडा जैन मंदिर में परम पूज्य आर्यिका श्री 105 अनर्घमति माता जी ससंघ के सान्निध्य में धर्म लाभ के कई अवसर मिल रहे हैं। इसी कड़ी में रक्षाबंधन में भी माताजी का मंगल आशीर्वाद से तीन दिवसीय रक्षा बंधन विधान के दूसरे दिन “एक राखी गुरु के नाम” राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें समाज के महिलाएं लड़कियां बच्चे सभी ने मिलकर बहुत ही सुंदर-सुंदर राखी की सजावट की ।

जिसे शनिवार को सरकंडा स्थित जैन मंदिर में विराजमान माताजी के सामने सारी राखियां लाई जाएगी ।

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर माताजी ससंघ के पावन सान्निध्य एवं पंडित पारस भैया इंदौर के निर्देशन में 07 अगस्त गुरुवार से 09 अगस्त शनिवार तक तीन दिवसीय रक्षाबंधन विधान आयोजित किया जा रहा है।

जिसमें प्रिया आकाश जैन, श्रुति जैन, अन्नी जैन, आदय जैन, नलिनी जैन, सविता जैन, प्रीति जैन, निशा जैन, साधना जैन, मनू जैन सहित समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं इस प्यार भरे पर्व रक्षाबंधन के कार्यक्रम को सफल बनाने अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं l

माताजी के आशीर्वाद लेने सकल जैन समाज सरकंडा स्थित जैन मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

शुक्रवार एवं शनिवार को चौका का लाभ निमिषा राहुल, स्वदेश, वीरेंद्र आहार शाला में मंजु राजीव, सपना सोमेश जैन परिवार को मिला।
परम पूज्य आर्यिका श्री 105 अनर्घमति माता जी ससंघ के पावन सान्निध्य में दिगम्बर जैन मंदिर सरकंडा में 7 अगस्त से तीन दिवसीय श्री 1008 उपसर्गहर रक्षाबंधन विधान आयोजित किया जा रहा है।
कल 9 अगस्त शनिवार को विधान का समापन होना हैl इसके साथ ही माता जी ससंघ के द्वारा रक्षाबंधन पर विशेष कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा एवं माताजी के द्वारा यह भी बताया जाएगा कि हमें रक्षाबंधन कैसे मनाना चाहिए।
कल रक्षाबंधन के साथ – साथ भगवान श्रेयांसनाथ जी का मोक्षकल्याणक भी है। इस पावन अवसर पर पूजन के साथ – साथ निर्वाण लाडू भी चढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर सभी महिलाओं को हथकरघा की साड़ी (प्राथमिकता में हथकरघा की लाल साड़ी) एवं पुरुष वर्ग को धोती दुपट्टा या सफेद वस्त्र में सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर मंगलाष्टक प्रातः 6:30 बजे प्रारंभ होगा।

