महिलाओं को मोटापे से दूर रहने व खान- पान संयमित करने की आवश्यकता – डॉ रितेश…. कैल्सियम की रिक्वायरमेंट कितना है यह जानना जरूरी – डॉ सादानी

महिलाओं को मोटापे से दूर रहने व खान- पान संयमित करने की आवश्यकता – डॉ रितेश…. कैल्सियम की रिक्वायरमेंट कितना है यह जानना जरूरी – डॉ सादानी

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 8 अगस्त / महिलाओं में हड्डी रोग की समस्या व बढ़ती मोटापा को अंकुश लगाने के लिए कस्तूरबा महिला मंडल द्वारा हड्डी रोग विशेषज्ञो का सेमिनार का आयोजन किया गया।


कस्तूरबा भवन में आयोजित उक्त सेमिनार में शहर के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश सादानी, डाक्टर भालेराव, डाक्टर संजय बख्शी व संजीवनी हास्पीटल के डाक्टर रितेश भोस्कर व श्री राधेश्याम आर्थोपेडिक के डाक्टर योगेन्द्र सोनी उपस्थित थे।


गायत्री स्कूल के विद्यार्थियों ने की गुरु वंदना
कस्तूरबा भवन में दोपहर को आयोजित उक्त हड्डी रोग सेमीनार का शुभारंभ गायत्री स्कूल की छात्राओं ने गुरु वंदना कर किया गया।

बाथरूम मे ज्यादा घटनाएं होती है।जिससे  हड्डियां फ्रेक्चर हो जाती  है। इसलिए महिलाएं अपना वजन न बढ़ने दें। महिलाओं को खान- पान में संयम बरतना जरूरी है। बाहरी तली- भूनी हुई चीजें न खाएं, डिब्बा बंद पदार्थ, बर्गर पिज्जा आदि खाने से परहेज़ करें।

महिलाओं को अपना वजन नियंत्रित करना चाहिए।इसी प्रकार हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर भालेराव ने अच्छी सेहत और शरीर को लचीला बनाने के लिए योग , व्यायाम, आसन , प्राणायाम को महत्व देना जरूरी बताया।

उन्होंने कोल्डड्रिंक आदि पीने से परहेज़ करने की बात कही।शहर में हड्डी का लेजर ट्रीटमेंट लाने के लिए आग्रहकस्तूरबा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अलका जानी ने लोगों में बढ़ती हड्डी रोग समस्या के निदान के लिए शहर के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों से लेजर ट्रीटमेंट लाने के लिए आग्रह किया।

इस पर डाक्टरों ने कहा कि यदि प्रदेश की सरकार चाहे तो हड्डी के लिए लेजर ट्रीटमेंट की व्यवस्था यहां भी हो सकती है। लेजर थेरेपी के लिए लोग हेल्प करे तो यह सुविधा  यहां भी मिल सकती है। डाक्टर सादानी ने कहा कि हमारे शहर में 20-25 साल पहले से घुटनों का आपरेशन होते आ रहा है। अब इसमें पहले से ज्यादा सुधार आ गया है।

उन्होंने कहा कि पूरे शरीर का भार घुटनों में नहीं आना चाहिए। हड्डी रोग सेमीनार का लाभ लेने के लिए आराधना की लता अग्रवाल, अनिता लोहिया,पुष्पा अग्रवाल, उमा खंडेलवाल,सनातन धर्म की मौसमी शर्मा, कस्तूरबा की आशा गुप्ता, शोभा चोपड़ा, साधना तिवारी, माया अग्रवाल, अनिता जैन, जनक बाई गुप्ता, कसौधन वैश्य समाज की लक्ष्मी गुप्ता प्रज्ञा गुप्ता, ओमवती ठाकुर आदि सहित कस्तूरबा स्कूल की प्राचार्य प्रवीण गुप्ता, व्यवस्था प्रभारी सीताराम वैष्णव,व स्कूल की शिक्षिकाए व छात्राएं उपस्थित थीं।

सेमीनार का समापन पूर्व पार्षद प्रज्ञा गुप्ता के सुमधुर गीत से हुआ। आगत डाक्टरों का धन्यवाद ज्ञापन समाज सेवी श्रीमती शारदा तिवारी ने किया वहीं आभार प्रदर्शन कस्तूरबा महिला मंडल की अध्यक्ष अलका जानी द्वारा किया गया।उक्ताशय की जानकारी कस्तूरबा की सचिव साधना तिवारी ने दी।

तत्पश्चात कस्तूरबा महिला मंडल की संरक्षिका श्रीमती सरस्वती माहेश्वरी श्रीमती शारदा तिवारी, अध्यक्ष अलका जानी, सचिव साधना तिवारी आदि ने  हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों का पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर संजीवनी के डाक्टर रितेश ने कार्यक्रम में उपस्थित बड़ी संख्या में महिलाओं को प्रोजेक्टर। के माध्यम से संबोधित कर बताया कि 65 साल के हर महिलाओं को अपना आस्टोफोरेसिस का चेक कराते रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया कि कैल्सियम की रिक्वायरमेंट कितना है।यह भी जानकारी लेते रहना चाहिए।

उन्होंने  प्रोटीन एवं कैल्सियम के  लिए मुनगा, मूली,मेथी भांजी, पत्ता गोभी, पालक आदि को इसका अच्छा स्रोत बताया वही विटामिन डी के लिए सूर्य को इसका अच्छा स्रोत व दूध दाल, सोयाबीन,मटर आदि को लाभदायक बताया।
मोटापे से बचने खान- पान में संयम जरूरी
हड्डी रोग विशेषज्ञ डाक्टर राजेश सादानी ने बताया कि मोटापे की वजह से ज्यादा तर गिरने – पड़ने की घटनाएं होती हैं ।

Chhattisgarh