युवक की हत्या करने वाले 6 विधि से संघर्षरत बालको को 4 घण्टो के भीतर तुमडीबोड़ पुलिस ने अभिरक्षा में लिया

युवक की हत्या करने वाले 6 विधि से संघर्षरत बालको को 4 घण्टो के भीतर तुमडीबोड़ पुलिस ने अभिरक्षा में लिया

राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ) 8 अगस्त।

ग्राम बोदेला में युवक की हत्या करने वाले 06 विधि से संघर्षरत बालको को 04 घण्टो के भीतर तुमडीबोड़ पुलिस ने अभिरक्षा में लिया। प्रकरण सदर में प्रार्थी जितेन्द्र बंजारे पिता पुरन बंजारे उम्र 27 वर्ष साकिन सिवनीखुर्द पुलिस चौकी तुमडीबोड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 07.08.25 को शाम करीबन 07ः30 बजे महाकाल रैली ग्राम बोदेला से सिवनीखुर्द की ओर से भ्रमण करने के बाद वापस बोदेला आने के बाद प्रसाद वितरण के समय विधि से संघर्षरत बालकों के द्वारा युवराज बंजारे को हाथ मुक्के व धारदार हथियार से पेट में मारने से चोट आने के कारण उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव लेकर गये जिसे डॉक्टर द्वारा मृत्यु होना बताये ।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक- 66/25 धारा 194 बीएनएसएस. कायम उपरान्त विधी से सघर्षरत बालको का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से अपराध क्रमाक- 368/25 धारा 103 (1), 192(2) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया।


मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से दिया गया । जिसमें पुलिस अधीक्षक जिला राजनांदगांव मोहित गर्ग, के निर्देशन व अति पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के दिये दिशा निर्देश एवं अनुविभागिय अधीकारी डोगरगढ़ आशीष कुजाम व पुलिस चौकी तुमडीबोड प्रभारी दिलीप पटेल, साइबर सेल उपनिरी0 कैलाशचंद मरई के नेतृत्व में पुलिस चौकी तुमडीबोड, व साईबर राजनादगांव साथ टीम गठित कर आरोपीगण का लगातार पतासाजी कर प्रकरण के 06 विधि संघर्षरत बालको से पुछताछ करने पर उनके द्वारा आपसी रंजिश को लेकर युवराज बंजारे की हत्या करना स्वीकार करने पर विधि से संघर्षरत बालको को धारा सदर का अपराध घटित करने कर पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आरोपीगण को आज दिनांक 08.08.2025 को संबंधित माननीय प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड में पेश कर सरंक्षात्मक अभिरक्षा लिया गया।


उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी तुमडीबोड, दिलीप पटेल, साइबर सेल के उपनिरी कैलास मरई, सउनि नंदकिशोर फरदिया, सउनि. चुन्नीलाल साहू प्रआर 1206 लोकनाथ वर्मा, प्रआर बसंत राव, प्रआर 1599 जगत ठाकुर, 494 चन्द्रशेखर यादव, आर 1233 कमल नेताम, आर मनिष वर्मा, आर हरिश ठाकुर, आर अवध किशोर, आर परिवेश ठाकुर आर अविनाश झा का महत्वपूर्ण योगदान एवं सराहनीय भूमिका रहा है।

Chhattisgarh