दंतेश्वरी फाइटर्स की महिला कमांडो ने गृहमंत्री शर्मा को बांधी राखी : सरेंडर नक्सली महिलाओं को दिया हर संभव मदद का भरोसा

दंतेश्वरी फाइटर्स की महिला कमांडो ने गृहमंत्री शर्मा को बांधी राखी : सरेंडर नक्सली महिलाओं को दिया हर संभव मदद का भरोसा

दंतेवाड़ा(अमर छत्तीसगढ) 8 अगस्त। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज दंतेवाड़ा में आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और दंतेश्वरी फाइटर्स की कमांडो के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। गृहमंत्री विजय शर्मा को राखी बंधवाकर उनकी रक्षा का वचन दिया। सर्किट हाउस में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मौके पर मंत्री केदार कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष, कमिश्नर, आईजी और कलेक्टर दंतेवाड़ा मौजूद रहे।

सर्किट हाइस में डिप्टी सीएम शर्मा ने सरेंडर नक्सली महिलाओं से बात की. उन्हें पूरी तरह से सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया। साथ ही ये भी कहा कि नक्सलवाद खत्म करने उनका और उनके क्षेत्र का विकास होगा। इसके बाद उन्होंने सरेंडर महिला नक्सलियों से राखी बंधवाई।

इसके बाद विजय शर्मा दंतेश्वरी फाइटर्स की महिला जवानों से राखी बंधवाने पहुंचे। उन्होंने महिला जवानों का हौसला बढ़ाया और जंगल में विपरीत परिस्थतियों में भी नक्सलियों से लोहा लेने के लिए उनका आभार जताया।

उपमुख्यमंत्री ने महिला कमांडो का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ की महिला जवान कंधे से कंधा मिलाकर सुरक्षा में योगदान दे रही हैं, जो अपने आप में इतिहास है।

राज्य सरकार विकास, विश्वास और सुरक्षा की तर्ज पर कार्य कर रही है और 2026 तक पूरे छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त करने का लक्ष्य पूरा होता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के मार्ग को छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने वाली बहनों से राखी बंधवाई।

Chhattisgarh