चड्डा पहनकर स्कूल पहुंचा शराबी हेडमास्टर : टेबल पर पैर रखकर रहा बैठा, बोला- डॉक्टर ने दवाई की तरह रोज लेने को कहा है

चड्डा पहनकर स्कूल पहुंचा शराबी हेडमास्टर : टेबल पर पैर रखकर रहा बैठा, बोला- डॉक्टर ने दवाई की तरह रोज लेने को कहा है

बलरामपुर(अमर छत्तीसगढ) 8 अगस्त। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में हेडमास्टर शराब के नशे में चड्डा पहनकर स्कूल पहुंच गया। जब उनसे पूछा गया शराब पीकर क्यों आए हो तो हेडमास्टर ने कहा कि ‘मेरा इलाज चल रहा है। फ्रैक्चर है, इसलिए डॉक्टर ने दवा के रूप में 100-200 ग्राम रोज लेने को कहा है, तभी चल पाउंगा।’ घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

मामला वाड्रफनगर ब्लॉक के रूपपुर प्राइमरी स्कूल का है। शुक्रवार को हेडमास्टर मनमोहन सिंह नशे की हालत में टेबल पर दोनों पैर रखकर आराम फरमाते दिखा। इसके बाद वह बच्चों को पढ़ाने भी लगा। टीचर बोल बम लिखा हुआ भगवा रंग का कपड़ा पहनकर पहुंचा था।

ग्रामीणों के अनुसार हेडमास्टर मनमोहन सिंह पहले भी कई बार नशे में स्कूल पहुंचा है। शिकायत के बाद BEO ने हेडमास्टर को अंतिम नोटिस जारी किया है।

रूपपुर प्राइमरी स्कूल में बच्चों की संख्या 40 से ज्यादा है। यहां हेडमास्टर के अलावे एक अन्य शिक्षक पदस्थ हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हेडमास्टर अकसर शराब पीकर आते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है।

वे मनमाने तरीके से स्कूल आते-जाते हैं। इससे परेशान ग्रामीणों ने पहले कई बार शिकायत की, लेकिन हेडमास्टर पर कार्रवाई नहीं हो सकी है। स्कूल में शराब पीकर आने के कारण हेडमास्टर को पहले भी 2 बार नोटिस जारी किया गया था।

अब एक बार फिर मनमोहन सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बीईओ ने जांच कर रिपोर्ट डीईओ और कलेक्टर बलरामपुर को भेजा है। हेडमास्टर को सस्पेंड करने की सिफारिश की गई है।

Chhattisgarh